Green Crackers Near Me: पूरा देश आज दिवाली का त्योहार मना रहा है। बाजारों में कई दिनों से रौनक देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों पर लगे प्रतिबंध में राहत दी थी, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर के कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे आखिर मिल कहां रहे हैं और लोग सस्ते व अच्छे पटाखे खरीदने कहां जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों की सुविधा के लिए उन स्थानों की जानकारी दी जा रही है, जहां से बेहतरीन और किफायती ग्रीन पटाखे खरीदे जा सकते हैं।
नीचे दी गई टेबल में उन जगहों का विवरण दिया गया है, जहां-जहां दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे उपलब्ध हैं-
दुकान का नाम | दुकान का पता |
शिवम फायरक्रैकर्स | उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास, नई दिल्ली</td> |
सरदार जी फायरक्रैकर्स | कोल्हापुर रोड, ब्लॉक–F, कमला नगर, नई दिल्ली |
बेदी ट्रेडर्स | (दिल्ली आधारित व्यापारी — विभिन्न राज्यों में सप्लाई, सटीक दुकान स्थान उपलब्ध नहीं) |
दुर्गा फायरवर्क्स | A-18, कबीर नगर, मुख्य 100 फीट रोड, शिव मंदिर के सामने, शाहदरा, दिल्ली |
मयूर पटाखा | CSC–A–1, दुकान नंबर 1, DDA सुपर बाज़ार, पश्चिम विहार, नई दिल्ली |
लक्ष्मी फायरवर्क्स | RZ–2A/3, पालम विलेज रोड, पूरन नगर, राज नगर, नई दिल्ली |
सेंट्रल फायरवर्क्स | सदर थाना रोड, पहाड़गंज, नई दिल्ली |
S & S Sons | 110 हेरिटेज रोड, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली |
कई सालों बाद गाजियाबाद में भी पटाखों की बिक्री शुरू हुई है, प्रशासन ने कुछ स्थानों का चयन किया है जहां से ग्रीन क्रैकर्स आसानी से खरीदें जा सकते हैं। गाजियाबाद में कहांं-कहां ग्रीन पटाखें मिलने वाले हैं, उसकी पूरी लिस्ट यहां नीचे इस टेबल में देखें-
क्रम | जगह |
1 | घंटाघर रामलीला मैदान (सिटी ज़ोन) |
2 | कविनगर रामलीला मैदान (सिटी ज़ोन) |
3 | विजयनगर सेक्टर-9 रामलीला मैदान (सिटी ज़ोन) |
4 | इंदिरापुरम थाना के पीछे, आवास विकास परिषद का मैदान (ट्रांस हिंडन ज़ोन) |
5 | गोल पार्क स्थित रामलीला मैदान, साहिबाबाद (ट्रांस हिंडन ज़ोन) |
6 | लोनी रोड, आक्सी होम सोसायटी के सामने आवास विकास परिषद का खाली मैदान (ट्रांस हिंडन ज़ोन) |
7 | नगर पालिका मैदान, गढ़ी कटैया (अंकुर विहार थानाक्षेत्र) — ग्रामीण ज़ोन |
8 | लोनी इंटर कॉलेज का मैदान — ग्रामीण ज़ोन |
9 | के.एन. मोदी ग्राउंड, मोदीनगर — ग्रामीण ज़ोन |
इसी बीच जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और खरीदारी की अनुमति दी थी। कोर्ट ने समय सीमा और नियमों का पालन अनिवार्य किया है, लेकिन कई सालों बाद यह एक बड़ी रियायत मानी जा रही है।
हालांकि, एक तरफ दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री में तेजी आई है, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली होने लगी है। दिवाली के दिन ही कई इलाकों में AQI 400 के करीब पहुंच चुका है, यानी हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है।
आनंद विहार में AQI 409, आर.के. पुरम में 323 और गाजियाबाद में 348 रिकॉर्ड किया गया है। जानकारों के मुताबिक, आतिशबाज़ी के बाद यह स्तर और बढ़ सकता है और अगले कुछ दिनों तक दिल्ली को फिर से जहरीली हवा का सामना करना पड़ सकता है। वैसे जनसत्ता ने एक 10 साल का पूरा ट्रेंड भी ध्यान से देखा है, उससे पता चल रहा है कि दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली के अगले दिन हवा का क्या हाल रहता है, कितना प्रदूषण रहता है। तुरंत इस खबर का रुख करें