वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का आज तीसरा दिन था। रविवार को सर्वे का काम शुरू हो गया है जिसके लिए एएसआई की टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह 8 बजे सर्वे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। सर्वे में जीपीआर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्ञानवापी परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि कल पश्चिमी दीवार का विस्तृत अध्ययन किया गया। पश्चिमी दीवार से लेकर बैरिकेडिंग तक के क्षेत्र में मौजूद घास हटा दी गई। तहखाना साफ कर दिया गया और एग्जॉस्ट लगाया जा रहा है। वकील ने कहा कि मैंने केंद्रीय गुंबद के नीचे एक खोखली आवाज की ओर इशारा किया, इसकी जांच की जा रही है। केंद्रीय गुंबद के बगल का एक क्षेत्र, जो कृत्रिम रूप से ढका हुआ है, उसकी ओर भी इशारा किया गया था इसलिए जांच चल रही है। यह एक लंबी जांच है।
ज्ञानवापी परिसर के सर्वे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने तीसरे दिन का सर्वे खत्म होने के बाद कहा कि हम अपने दावे के नजदीक पहुंच गए हैं। ASI की टीम अपना काम कर रही है।
ज्ञानवापी मस्जिद की रखरखावकर्ता अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि जिस तरह की बेबुनियाद बातें मीडिया में फैलाई जा रही है, अगर उन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष सर्वे का बहिष्कार करेगा।
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आज तीसरा दिन था। वहीं सर्वे टीम आज परिसर के गुंबद तक जा पहुंची। टीम सीढ़ी लगाकर परिसर के गुंबद पर पहुंची और फिर उसकी 3डी मैपिंग की गई।
हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि रविवार को रडार का उपयोग किए जाने की संभावना है।
ASI सर्वे के तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वे मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि काम दोपहर 2.30 बजे फिर से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं है। तीनों केंद्रीय गुंबदों के नीचे वैज्ञानिक अध्ययन चल रहा है। वहां फोटोग्राफी और माप किया जा रहा है।
ज्ञानवापी मस्जिद की रखरखावकर्ता अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने बताया कि सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद मुस्लिम पक्ष दूसरे दिन के सर्वे में शामिल हुआ। सचिव ने कहा कि आज भी उसके वकील सर्वे में मौजूद हैं, लेकिन सर्वे को लेकर जिस तरह की बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं, अगर उन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष सर्वे का फिर से बहिष्कार कर सकता है। यासीन ने आरोप लगाया कि शनिवार को सर्वे के दौरान मीडिया के एक वर्ग ने अफवाह फैलाई कि मस्जिद के अंदर तहखाने में मूर्तियां, त्रिशूल और कलश मिले हैं, जिससे मुस्लिम समाज आहत है। उन्होंन कहा कि अगर इस तरह की हरकतों पर लगाम नहीं लगी, तो मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सर्वे का बहिष्कार कर सकता है।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वे में मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील मुमताज अहमद ने कहा कि मेरा प्रतिनिधि वहां मौजूद है। जिन क्षेत्रों में सर्वे होना बाकी है, वहां भी अफवाह फैलाई जा रही है कि कोई मूर्ति या त्रिशूल पाया गया है। जब जनता इसे देखेगी तो हंगामा मच जाएगा। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए, कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका कर्तव्य है।
#WATCH | Advocate Mumtaz Ahmad, representing the Muslim side in Gyanvapi mosque complex survey, says, "My representative is present there…Rumours are being spread even for areas where a survey is yet to be done, that an idol has been found or a trident has been found…When the… pic.twitter.com/iTxNoaEj1Y
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023
मुस्लिम पक्ष ने सर्वे को लेकर झूठी खबरें प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया से अलग होने की चेतावनी दी।
अधिकारियों ने कहा कि चूंकि पत्थर की कार्बन डेटिंग संभव नहीं है, इसलिए अगर ज्यादा डीटेल सर्वे की जरूरत होगी तो एएसआई टीम अपने पास मौजूद अन्य पुरातात्विक तकनीकों के बारे में भी अदालत को सूचित करेगी।
मुद्दे की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कर रही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) टीम का लक्ष्य एक हफ्ते के अंदर काम पूरा करना है
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि तहखाना में शिवलिंग मौजूद है जिसकी लोग पूजा करते थे। यह मलबे से ढका हुआ था।
#WATCH | Varanasi, UP: Sudhir Tripathi, advocate representing the Hindu side says, "It has been said that in the 'Tahkhana', 'shivling' is present which was worshipped by the people…It was covered by rubbles…" pic.twitter.com/6idIvTRPGz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023
एएसआई की 51 सदस्यों की टीम के अलावा, 16 लोगों को सर्वे में शामिल होने की इजाजत है, जिनमें 9 लोग मुस्लिम पक्ष के और 7 लोग हिंदू पक्ष के हैं। हालांकि, सर्वे के पहले दिन मुस्लिम पक्ष शामिल नहीं हुआ था, लेकिन दूसरे दिन के सर्वे में 5 लोग थे।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आयोग इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है और यह लंबी प्रक्रिया है। कोर्ट ने हमें 4 हफ्ते का समय दिया है,काम हो रहा है। आने वाले समय में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। ASI एक प्रीमियम एजेंसी है, काम जारी रहेगा।
#WATCH आयोग इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है और यह लंबी प्रक्रिया है। कोर्ट ने हमें 4 हफ्ते का समय दिया है…काम हो रहा है…आने वाले समय में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा…ASI एक प्रीमियम एजेंसी है, काम जारी रहेगा: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले… pic.twitter.com/PcmpwMExkE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2023
ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वेक्षण का तीसरा दिन आज शुरू होगा। प्राथमिक चरण समाप्त हो चुका है और माध्यमिक चरण आज से शुरू होगा। मशीनरी का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने कहा कि तहखाना आज खोला जा सकता है और इसकी जांच की जाएगी। हमें उम्मीद है कि 'तहखाना' और गुंबद का सर्वे आज होगा। मस्जिद के अंदर हम नहीं जा सकते हैं, हमारे वकील वहां जाते हैं क्योंकि महिलाओं को अनुमति नहीं है। कुछ भी नया सामने नहीं आया है। माप और वीडियोग्राफी हो रही है। जो कुछ मिला है वह अभी भी हमारी जानकारी में नहीं है, हमें नहीं बताया गया है।
#WATCH | Varanasi, UP: Petitioner, Hindu side, Rekha Pathak says, "'Tahkhana' can be opened today and it will be examined…We expect the survey of the 'Tahkhana' and dome to take place today…We did not go inside the mosque. Our lawyers go there because females are not… pic.twitter.com/fwHIP7eGga
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023
हिंदू पक्ष की ओर से पेश वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि आज सर्वे का तीसरा दिन है। कल डीजीपीएस समेत कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया था और संभावना है कि आज रडार का इस्तेमाल किया जा सकता है। हम सर्वे से संतुष्ट हैं और मुस्लिम पक्ष भी संतुष्ट है। कोई शिकायत नहीं और वे भी सहयोग कर रहे हैं।
Sudhir Tripathi, advocate representing the Hindu side says, "Today is the third day of the survey. Several machines including DGPS were used yesterday and there is a possibility that radars might be used today. We are satisfied with the survey and the Muslim side has no… pic.twitter.com/7eIX63a58N
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023
ASI ने 5 अगस्त को सर्वे के दूसरे दिन ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वे किया जो शाम 5 बजे तक चला। हिंदू पक्ष के वकील की मानें तो ASI की टीम ने दूसरे दिन मस्जिद परिसर के केंद्रीय गुंबद के हॉल का सर्वे किया और उस जगह की फोटोग्राफी और मैपिंग की। साथ ही सर्वे टीम ने व्यास परिवार के कब्जे वाले तहखाने का भी सर्वे किया।
सर्वे शुरू होने के बाद क्या बोले मुस्लिम पक्ष के वकील, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=mTWRMTsUw-E
सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष के वकील ने क्या किया दावा, पढ़ें पूरी खबर-