गुड़गांव में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदुषण को ध्यान में रखते हुए स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने आज निजी कारों के एंट्री पर सुब्हे 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक बाधित कर दी है। गुड़गांव में इस पहल को कार फ्री डे के तौर पर मनाया जा रहा है, जिसके तहत करीब बारहा घंटो तक निजी कारों का गुड़गांव में एंट्री पर रोक है।

ऐसा आज ही नहीं बल्कि अब हर मंगलवार को गुड़गांव में ट्रैफिक की समस्यायों को कम करने के लिए कार फ्री डे मनाया जाएगा। वही शहर में यातायात को सुचारू रखने के लिए फीडर बसों का इंतज़ाम किया गया है। आम जनता को परेशानी ना हो इसके लिए गुड़गांव प्रशाशन और नगर निगम ने पूरी तैयारी की है। जहां पर करीब 200 फीडर बसों का संचालन किया जा रहा है।

गुड़गांव पुलिस और नगर निगम की इस पूरी कवायत मुख्य उद्देश शहर को ट्रैफिक और प्रदुषण जैसे समस्यायों जैसी समस्याओं से कम कराना है। इसके साथ ही लोगों को यातायात के दूसरे साधनों को प्रेरित करना है। आपको बता दें कि गुड़गाव पुलिस और नगर निगम की इस पहल में नेसकॉम, राहगिरी फाउंडेशन और रेपिड मेट्रो जैसे संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही हैं।

दरअसल, दुनिया भर में 22 को सितंबर को ‘वर्ल्ड कार फ्री डे’ के रूप पर मनाया जाता है। पिछले एक महीने से हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में कार फ्री डे को हर गुरुवार मनाया जा रहा है। इस मुहिम की वजह से पिछले चार हफ्तों में उस इलाके में लोगों को काफी राहत मिली है।