Gumla (Jharkhand) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: गुमला विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती संपन्न हो गई है। 18 राउंड चले वोटों की गिनती में झारखंड मुक्ति मोर्चा के भूषण तिर्की के मत में 84974 वोट गिने गए। ऐसे में वो विजयी रहे। इस सीट पर दूसरे स्थान पर बीजेपी के सुदर्शन तिर्की 58673 वोट मिले हैं। जबकि 9873 वोटों के साथ मिसिर कुजुर तीसरे स्थान पर रहे।
झारखंड विधानसभा चुनावों के तहत सूबे की 81 सीटों में से गुमला सीट को काफी चर्चित सीट माना जाता है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित गुमला विधानसभा सीट झारखंड के गुमला जिले में आती है। राजनीतिक पार्टियों के सभी उम्मीदवारों ने पूरे दमखम से प्रचार अभियान किया और इस सीट पर पहले फेज में 13 नवंबर को लोगों ने बंपर वोटिंग की। आज यानी 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यहां वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
झारखंड की गुमला विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने मौजूदा विधायक को फिर से रिपीट किया है। जेएमएम ने भूषण तिर्की को ही अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं बात अब अगर भारतीय जनता पार्टी की करें तो पार्टी ने पूर्व सांसद सुदर्शन भगत को चुनावी दंगल में उतारा है। झारखंड राज्य बनने के बाद में यहां से कोई भी विधायक दो बार से ज्यादा बार नहीं चुना गया है।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | भूषण तिर्की | 84974 |
बीजेपी | सुदर्शन भगत | 58673 |
2019 में क्या रहे चुनावी नतीजे
साल 2019 का मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहा था। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुमला विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। हेमंत सोरेन की पार्टी के उम्मीदवार भूषण तिर्की ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस इलेक्शन में 67,416 वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मिसिर कुजूर दूसरे नंबर पर रहे थे। उन को 59,749 वोट मिले। इस इलेक्शन में 3,266 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। यह एक महत्वपूर्ण संकेत था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते/हारे |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | भूषण तिर्की | 67,416 | जीते |
बीजेपी | मिसिर कुजूर | 59,749 | हारे |
2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
झारखंड विधानसभा चुनाव में गुमला विधानसभा सीट पर साल 2014 में कुल 14 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन फाइल किया था। इनमें से 12 पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। भारतीय जनता पार्टी ने शिवशंकर उरांव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भूषण तिर्की को अपना प्रत्याशी बनाया था। शिवशंकर उरांव भूषण तिर्की को करारी शिकस्त देने में कामयाब रहे। बीजेपी उम्मीदवार शिवशंकर उरांव 50,473 वोट पाकर जीते। वहीं झामुमो के उम्मीदवार भूषण तिर्की को 46,441 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे थे। विनोद किस्पोट्टा को कुल 12,847 वोट हासिल हुए थे।