इंटरनेट सर्च की दिग्गज कंपनी गूगल के भारत में पैदा हुए सीईओ सुंदर पिचाई के ससुर ओलाराम हरियाणी ने 70 साल की उम्र में मंगलवार को दोबारा विवाह रचाया।

ओलाराम की पूर्व पत्नी का फिलहाल देहांत हो चुका है। उन्होंने मंगलवार को 65 वर्षीय माधुरी शर्मा से विवाह किया।

माधुरी कोटा के सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। माधुरी भी एक सैन्य कर्मी की विधवा हैं। यह विवाह आर्य समाजी विधि से हुआ।

ओलाराम कोटा स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के रिटायर कर्मचारी हैं। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है। उनकी बेटी अंजली सुंदर पिचाई की पत्नी हैं।

विवाह के बाद ओलाराम ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने हिसाब से जीवन जीने का अधिकार है।