Gohana Haryana  Assembly Election 2024: हरियाणा की गोहाना विधानसभा सीट पर मतों की गिनती समाप्त हो गई है। सोलह राउंड चली वोटों की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने 56343 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को 10370 वोटों से हराया। उन्हें कुल 45973 वोट मिले हैं।

इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। यहां बीजेपी ने अरविंद शर्मा, कांग्रेस ने जगबीर सिंह मलिक, आम आदमी पार्टी ने शिव कुमार रंगीला और जेजेपी-आसपा ने कुलदीप मलिक को मैदान में उतारा था। हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर हुए और नतीजे आज सामने आ रहे हैं।  गोहाना विधानसभा हरियाणा की एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। 

Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में करीबी मुकाबले के आसार, बीजेपी 30 सीटों पर आगे

पिछले चुनावों में गोहाना सीट का हाल 

गोहाना विधानसभा चुनाव में हुए पिछले तीन चुनाव में कांग्रेस का कब्जा रहा है। यहां पिछले चुनाव (2019) में कांग्रेस के उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक जीते थे, कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें ही मैदान में उतारा था। जगबीर सिंह मलिक को कुल 39531 वोट मिले थे वहीं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार राज कुमार सैनी कुल 35379 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और 4152 वोटों से हार गए थे।

2009 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक ने इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अतुल मलिक को 13016 वोटों से हराया था।  2014 में गोहाना विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक ने इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण चंद्र बांगर को 3228 वोटों से हराया था। गोहाना एक जनरल श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह सोनीपत जिले में स्थित है और सोनीपत संसदीय सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।