गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल ही में शपथ लेने वाले मंत्रियों दिगंबर कामत और रमेश तावड़कर को विभागों का बंटवारा कर दिया। कामत को लोक निर्माण विभाग दिया गया है, यह पहले मुख्यमंत्री के पास था जबकि तावड़कर को खेल, कला एवं संस्कृति तथा जनजातीय मामलों के विभाग मिले हैं। तावड़कर को जो विभाग मिले हैं, वे पहले पूर्व मंत्री गोविंद गौड़े के पास थे।

2007 से 2012 के बीच कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री रहे दिगंबर कामत को पिछले सप्ताह एलेक्सियो सेक्वेरा के इस्तीफे के बाद गोवा के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

सेक्वेरा के पास पर्यावरण, कानून एवं न्यायपालिका सहित अन्य विभाग थे। कामत और सेक्वेरा उन आठ कांग्रेस विधायकों में शामिल थे, जो 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

‘राहुल गांधी के डीएनए में तू तड़ाक की भाषा…’

2022 में 8 विधायकों ने छोड़ दी थी कांग्रेस

2022 में गोवा में कांग्रेस में बड़ी टूट हुई थी जब कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2012 में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में तावड़कर ने आदिवासी कल्याण और खेल एवं युवा मामलों के विभागों का कार्यभार संभाला था।

कामत ने मीडिया से कहा कि वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है। कामत ने कहा कि वह हर विभाग का इस्तेमाल गोवा और राज्य के लोगों की भलाई के लिए करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया है। सुभाष फल देसाई को सामाजिक कल्याण, नदी नौवहन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के साथ-साथ पेयजल विभाग भी सौंपा गया है।

यूपी में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की मुहिम को रफ्तार देने के लिए बीजेपी ने बनाया प्लान