Ghatsila (Jharkhand) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: घाटशिला विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। यहां 20 राउंड चले वोटों की गिनती में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार राम दास सोरेन के पक्ष में 97261 वोट गिने गए। ऐसे में वो विजयी रहे। उन्होंने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के बाबू लाल सोरेन को 21974 वोटों से हराया। उन्हें 75287 वोट मिले हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने घाटशिला विधानसभा सीट से लक्ष्मण चंद्र मार्डी का टिकट काटकर राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने मौजूदा विधायक रामदास सोरेन पर ही भरोसा जताया है। घाटशिला विधानसभा सीट से अब तक किसी भी विधायक को लगातार 2 बार चुनाव जीतने का मौका नहीं मिल पाया है। दोनों उम्मीदवारों के बीच में काफी टफ फाइट भी देखने को मिली थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | रामदास सोरेन | 97261 |
बीजेपी | बाबूलाल सोरेन | 75287 |
2019 विधानसभा चुनाव नतीजे
2019 के विधानसभा चुनाव में घाटशिला का चुनाव काफी चर्चा का विषय बना था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार रामदास सोरेन इस सीट को जीतने में कामयाब रहे थे। उन्हें 63,531 वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र मार्डी को 56,807 वोट मिले थे। इस चुनाव में रामदास सोरेन ने 13,531 वोटों से जीत हासिल की थी। अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को लगभग 45 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि BJP को 38 फीसदी और अन्य दलों को बाकी वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते/हारे |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | रामदास सोरेन | 63,531 | जीते |
बीजेपी | लक्ष्मण चंद्र मार्डी | 56,807 | हारे |
घाटशिला विधानसभा सीट पर 2014 में क्या रहे नतीजे
साल 2014 का चुनाव भी काफी रोचक रहा था। घाटशिला विधानसभा सीट पर कभी 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें से 18 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। झारखंड राज्य बनने के बाद में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। बीजेपी के उम्मीदवार लक्ष्मण टुडू ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामदास सोरेन को करारी शिकस्त दी थी। लक्ष्मण टुडू को इस चुनाव में कुल 52,506 वोट मिले थे। वहीं जेएमएम के रामदास सोरेन को 46,101 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। साथ ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहीं थी। कांग्रेस की सिंड्रेला बलमुचू को महज 36,672 वोट मिले थे।