Delhi G20 Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली 9 से 10 सितंबर तक G20 समिट के लिए तैयार है। सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से बड़े इंतेजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने एड्वाइजरी जारी कर आम लोगों को शिखर सम्मलेन के दौरान किन बातों का ख्याल रखना है इसकी पूरी जानकारी दी है।
इस अफवाह पर भी पुलिस ने सफाई दी है कि दिल्ली में लॉकडाउन लगने वाला है, पुलिस ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है और सिर्फ कुछ इलाकों में सुरक्षा को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। आम दिनों की जरूरतों से जुड़ी हर दुकान ज़्यादातर तक इलाकों में खुली रहेंगी और आम लोगों दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होने वाला है इसलिए आसपास के इलाके में सड़कें बंद रहेंगी और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।
G20 शिखर सम्मेलन के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा, यहां जानें
दिल्ली पुलिस लगातार कई दिन से G20 शिखर सम्मेलन से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है। दुनियाभर के बड़े देशों से भारत पहुंचने वाले नेताओं की सुरक्षा का ख्याल इस सम्मेलन के लिए एक अहम पार्ट है। इसलिए सरकार ने कई पहलूओं पर गौर कर अलग-अलग फैसले लिए हैं। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इन दो दिनों में शहर दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आश्रम चौक, भैरों मार्ग और पुराना किला रोड से आगे मथुरा रोड पर वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। गीता कॉलोनी से शांति वन चौक, विकास मार्ग से आईटीओ, जवाहरलाल नेहरू मार्ग से राजघाट चौक और मिंटो रोड से गुरु नानक चौक सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिबंध लगने की संभावना है।
जरूरत के सामानों से लदे वाहनों को छोड़कर इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे कार के सभी और अपनी गाड़ी अगर दिल्ली में लाएं तो उनके पास सभी तरह के दस्तावेज होना बहुत जरूरी है। एक वर्चुअल डेस्क के जरिए आम लोगों दिल्ली पुलिस से जुड़ सकते हैं।
बसें, टैक्सी और ऑटोरिक्शा को लेकर जानकारी
सभी अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। सिटी बसें रिंग रोड और शहर की सीमाओं की ओर चलेंगी। हालांकि नई दिल्ली में बस को अनुमति नहीं दी गई है।
नई दिल्ली में 9 सितंबर को सुबह 5:00 बजे से 10 सितंबर को रात 11:59 बजे तक किसी भी टैक्सी और ऑटोरिक्शा को चलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि शहर में पहले से मौजूद टैक्सियों को शहर के सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति होगी।
मेट्रो से जुड़ी जानकारी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 39 मेट्रो स्टेशनों पर पहले इन दिनों में सख्ती की बात कही थी उसे वापस ले लिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) सुरेंद्र सिंह यादव ने जनता को मेट्रो सेवाओं का इन दो दिनों में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में कुछ गेट अस्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं, लेकिन यह केवल 10-15 मिनट तक ही रहेगा।
चिकित्सा सेवा से जुड़ी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक एम्बुलेंस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा और 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से 11 सितंबर तक चालू रहेगा। आपातकालीन स्थिति में आप 6828400604/112 डायल कर सकते हैं।
ऑनलाइन फूड नहीं कर सकेंगे ऑर्डर
स्पेशल पुलिस कमिश्नर एसएस यादव ने जानकारी साझा करते हुए कहा, “समिट के दौरान दिल्ली में फूड डिलीवरी, घर पर खाना मंगाने की सुविधा को बंद किया जाएगा,कई इलाकों में यातायात व्यवस्था को देखते हुए भी यह फैसला लिया जा रहा है।”