राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। सिंह का 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता और सांसद अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।”
दिन की शुरुआत में पूर्व समाजवादी नेता सिंह ने ट्विटर पर संदेश लिखकर बाल गंगाधर तिलक की सौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और लोगों को ईद की बधाई दी थी। अमर सिंह को व्यापार जगत और फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों से संपर्क रखने के लिए भी जाना जाता था।
रक्षा मंत्री ने सिंह के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अमर सिंह बड़े ही ऊर्जावान और हंसमुख व्यक्ति थे और सभी राजनीतिक दलों में उनके मित्र थे। ‘नोट के बदले वोट’ के कथित घोटाले में भी अमर सिंह का नाम आया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
उन्हें कुछ साल पहले समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

Highlights
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य और पूर्व सपा नेता अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके सभी दलों में मित्र थे और वह कुशल राजनेता थे। उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह के परिवार और उनसे जुड़े रहे लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका कुछ महीनों से इलाज चल रहा था। सिंह अपने पीछे पत्नी पंकजा और दो बेटियों को छोड़ गए। साल 2013 में उनकी किडनी फेल हो गई थी। बाद में 2016 में उन्होंने राजनीति में वापसी की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और एक प्रतिभाशाली सांसद थे। कोविंद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुःख हुआ। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, सिंह एक प्रतिभाशाली सांसद थे। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। ’’ सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया, जहां वह इलाज करा रहे थे। उन्होंने 2011 में किडनी प्रतिरोपण कराया था और वह लंबे समय से अस्वस्थ थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। अमर सिंह (64) का सिंगापुर में निधन हो गया जहां वह उपचार करा रहे थे। नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिंह प्रसिद्ध राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
साल 2020 में उनकी बिगड़ती तबीयत के बाद उनकी मौत से जुड़ी अफवाहें आई थीं, जिसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया था। पूर्व सपा नेता तब उस क्लिप में कहा था- "टाइगर जिंदा है।"
सिंह, सपा में महासचिव थे। 2010 में उन्होंने सपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 2 फरवरी, 2010 को पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव ने उन्हें दल से बाहर कर दिया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा- अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।”
सिंह का 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे। अमर सिंह को व्यापार जगत और फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों से संपर्क रखने के लिए भी जाना जाता था।
अमर सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जाहिर किया है। शनिवार शाम ट्वीट कर उन्होंने कहा कि अमर सिंह एक उर्जावान पब्लिक फिगर थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने अहम राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा। वह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के साथ अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके नहीं रहने की खबर पाकर दुखी हूं। मेरी संवेदना उनके दोस्तों और परिजन के साथ हैं। ओम शांति।
राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर कोहराम मचा हुआ है। यहां कांग्रेस के कई विधायकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें खरीदने की कोशिश की गई है। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। हालांकि देश की राजनीति में यह पहला मौका नहीं है जब हॉर्स ट्रेडिंग की बातें निकल कर सामने आ रही हैं। इससे पहले अमर सिंह जैसे बड़े नेता को इसी हॉर्स ट्रेडिंग में नाम आने की वजह से जेल तक जाना...पढ़ें पूरी खबर।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सिंह के गुजरने पर संवेदना जताई। कहा है कि अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।
सिंह सपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे। सिंह के साथ राजनीति में कथित तौर पर उन पर निर्भर रहने वाली ऐक्टर जया प्रदा को सपा ने फरवरी 2010 में पार्टी-विरोधी गतिविधियों को लेकर निकाल दिया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमर सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। कहा- वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।