झारखंड के हजारीबाद इलाके में मटन को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह देख दूल्हा कहीं चला गया और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक हजारीबाद में एक शादी कार्यक्रम था जहां महज खाने पर इतनी भयंकर लड़ाई हो गई कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, उसके मां-बाप ने भी उसके इस फैसले का स्वागत किया। यह मामला गोविंदपुरटांड का है। जहां मटन परोसने में देरी विवाद की वजह बन गई।
क्या था पूरा मामला?
यह पूरा मामला मटन परोसे जाने में हुई देरी से जुड़ा हुआ था। गोविंदपुरटांड गांव के प्रह्लाद गिरी के घर कोडरमा जिले से बारात आई थी। मंगलवार की रात जब बरात पहुंची तो भोजन में मटन परोसे जाने में खासी देरी हो गई। इसे लेकर बारातियों ने विवाद खड़ा कर दिया। कुछ बाराती दूल्हे को लेकर निकल गए।
दुल्हन ने कर दिया मना
मामला शांत होने के बाद दूल्हा वापस लड़की के घर आया लेकिन लड़की अपना मन बना चुकी थी और उसने शादी से इनकार कर दिया। इस फैसले में लड़की के माता-पिता भी उसके साथ दिखाई दिए। उनका कहना था कि इतनी छोटी सी बात हंगामा करने वालों से रिश्ता रखना ठीक नहीं लगता है। हंगामा करने वाले लोगों में लड़के के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग शामिल थे।
इस पूरे मामले में पुलिस की एंट्री भी हुई और पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को चेताया और दूल्हे को शादी के लिए मना कर ले आए लेकिन दुल्हन के मना करने के बाद बारात लौट गई।
लड़की के माता-पिता के कदम की भी सराहना हो रही है। जिन्होंने ने उसके फैसले का पूरा स्वागत किया और शादी से इनकार की बात पर टिके रहे।