केंद्र सरकार के कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और प्रदर्शनकारियों द्वारा लाल किले पर तोडफोड़ के बाद दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज गाजीपुर बॉर्डर किसानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होने भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत से मुलाक़ात की।
सिसोदिया ने इस दौरान कहा कि मुझे सीएम अरविंद केजरीवाल ने भेजा है। कल रात आपकी बात हुई थी तो पानी की सप्लाई की गई। डिप्टी सीएम ने किसान नेताओं से कहा कि ख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है और कोई ज़रूरत हो तो हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पेट इंटरनेट से नहीं, रोटी से भरता है। वहीं टिकैत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भी आंदोलनकारी आदमी थे, मनीष जी भी पहले आंदोलन करते थे लेकिन अब वे नेता है। हमेशा हमने आंदोलन की और आंदोलनकारियों की कदर की है।
टिकैत ने कहा “इस देश में न आंदोलन खत्म होना चाहिए न आंदोलनकारी। ये लड़ाई है कि अनाज तिजोरी में बंद न हो। आम आदमी की लड़ाई है ये। तिजोरी में सोना बंद होता था, अब अनाज होने वाला है। अनाज अगर बंद हो गया तो बहुत दिक्कत हो जाएगी। एक सर्वे में कहा गया है कि महिलाएं एक साल में 17 बार सोने का उपयोग करती हैं और अनाज एक साल में 700 बार उपयोग होता है। पूंजीपतियों की नज़रें अनाज को तिजोरी में बंद करने की हैं। ऐसा मत होने देना। ये संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ किसान का आंदोलन नहीं। अनाज को तिजोरी से निकालने का आंदोलन है।”

Farmers' Leader Rakesh Tikait thanks CM @ArvindKejriwal for standing in support of farmers and providing all help during the crisis. #KisanEktaZindabad pic.twitter.com/wsURGKC4Kp
— AAP (@AamAadmiParty) January 29, 2021

टिकैत के मुताबिक इस आंदोलन को किसी भी राजनीतिक पार्टी से अलग रखना है इसीलिए सिसोदिया ने कहा कि वे मंच पर नहीं जाएंगे क्योंकि आपका आंदोलन गैर राजनीतिक है। सिसोदिया ने इस मुलाक़ात के बाद मीडिया को बताया कि कल मुख्यमंत्री जी से राकेश टिकैत जी की बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि पानी की दिक्कत हो रही है, तो हमने यहां पानी की व्यवस्था की है। मैं इसी का निरीक्षण करने आया था।
मनीष ने कहा कि हमारी तरफ से किसानों को पूरा समर्थन है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो किसान देश को रोटी देता आया उसको हिंसक कहा जा रहा है। देशभक्त कौम सरदार को पहली बार गद्दार कहा जा रहा है टिकैत साहब को गद्दार कह रहे है।