Faridabad (Haryana) Vidhan Sabha Election/ Chunav Result 2024: फरीदाबाद सीट पर इस बार मुक़ाबला बीजेपी के विपुल गोयल और कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला के बीच है। इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। फरीदाबाद सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी के विपुल गोयल 18 राउंड की गिनती के बाद उन्हें कुल 93651 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला को 48388 वोटों से हराया। लखन कुमार को 45263 वोट मिले। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार प्रवेश मेहता सिर्फ 926 वोट पा सके।

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें हैं। फरीदाबाद के अंतर्गत फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, तिगांव, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और पृथला सीट हैं। दो बार से यहां बीजेपी ही जीतती आ रही है। वर्तमान में फरीदाबाद सीट का प्रतिनिधित्व नरेंदर गुप्ता कर रहे हैं।

Hisar Vidhan Sabha Election Result 2024: हिसार से कांग्रेस के रामनिवास राड़ा आगे, निर्दलीय सावित्री जिंदल से कड़ी टक्कर

इस बार बीजेपी ने इस सीट से विपुल गोयल पर भरोसा जताया है। फरीदाबाद सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर लखन कुमार सिंगला को उतारा है। वहीं आईएनएलडी से सुनयना सिंह चौटाला मैदान में हैं।

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट से बीजेपी के नरेंदर गुप्ता ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2019 में उन्हें 65, 887 (54.41%) वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला रहे थे, जिन्हें 44,174 (36.48%) वोट हासिल हुए थे। जेजेपी उम्मीदवार कुलदीप तेवतिया को 4,045 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

Haryana Assembly Election 2024: इस सीट पर आज तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई बीजेपी, जानिए फरीदाबाद एनआईटी का राजनीतिक समीकरण

बीएसपी के महेश चंद जैन को 2776 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में फरीदाबाद सीट पर 1,754 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था।

पार्टी उम्मीदवार वोट
बीजेपी नरेंदर गुप्ता 65, 887
कांग्रेस लखन कुमार सिंगला 44,174
जेजेपी कुलदीप तेवतिया 4,045

विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम

वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विपुल गोयल ने 72,679 मतों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के आनंद कौशिक रहे थे, जिन्हें 27,898 वोट हासिल हुए थे। आईएनएलडी के परवेश मेहता को 12,237 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2014 के चुनाव में फरीदाबाद सीट पर 1031 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था।