चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम पांच राज्यों के 8 जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया। चुनाव आयोग द्वारा असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के जिलों में तैनात अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, असम राज्य में उदयगिरी जिले के डीएम का ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा बिहार में भोजपुर जिले और नवादा जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है।

झारखंड में किस-किस का हुआ ट्रांसफर

झारखंड में चुनाव आयोग ने देवघर के एसपी का ट्रांसफर किया है और रांची के एसपी ग्रामीण, डीआई पलामू, आईजी दुमका पदों को भरने का आदेश दिया है। इसके अलावा ओडिशा के कटक और जगतसिंहपुर जिले के DMs का भी ट्रांसफर किया गया है।

ओडिशा में चुनाव आयोग ने अंगुल, बेहरामपुर, खुरदा और राउरकेला जिलों के एसपी  और डीएसपी कटक और आईजी सेंट्रल का भी ट्रांसफर किया है।

आंध्र प्रदेश में चुनाव आयोग के द्वारा कृष्णा, अनंतपुरम और तिरुपति जिलों के जिलाधिकारियों, नेल्लोर, प्रकाशम, पालनाडु, चित्तूर, अनाथपुरमु जिलों के एसपी और गुंतुर रेंज आईजी का भी ट्रांसफर किया है।