26 अक्टूबर को भूकंप से उत्तर भारत और पाकिस्तान का उत्तरी हिस्सा हिल गया। भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था।
26 अक्टूबर को ही 1969 में यूगोस्लाविया में भूकंप आया था, जिसने 20 लोगों की जान ले ली थी और 150 को जख्मी किया था। यह भूकंप तीव्रता में 6.4 ही आंका गया था। बांजा लुका शहर में आए इस भूकंप ने 65 हजार लोगों को बेघर कर दिया था।
Earthquake: 7.7 के भूकंप से हिला हिंदुस्तान-पाकिस्तान, केंद्र था अफगानिस्तान
शहर के 60 फीसदी मकान तबाह हो गए थे। यहां से सटे तीन गांव भी तबाह हो गए थे। शहर का सामुदायिक हॉल, कल्चर सेंटर, 15 स्कूल भी भूकंप में तबाह हो गए थे। कितनी तीव्रता का भूंकप अमूमन कितना नुकसान पहुंचाता है, जानिए-
कितनी तबाही लाता है भूकंप
रिक्टर स्केल | असर |
0 से 1.9 | सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है। |
2 से 2.9 | हल्का कंपन। |
3 से 3.9 | कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर। |
4 से 4.9 | खिड़कियां टूट सकती हैं। दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं। |
5 से 5.9 | फर्नीचर हिल सकता है। |
6 से 6.9 | इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है। |
7 से 7.9 | इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं। |
8 से 8.9 | इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। |
9 और उससे ज्यादा | पूरी तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी। |
भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।
हिला भारत और पाकिस्तान, देखें भूकंप के VIDEOS और PHOTOS
पाकिस्तान में भूकंप से चार की मौत, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7