दिल्ली में गुरुवार सुबह 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र पश्चिमी दिल्ली में 15 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए।

एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के पुणे जिले में 2.6 तीव्रता का भूंकप का झटका महसूस किया गया था। यहां भी जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं आई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की और से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि भूकंप का झटका मंगलवार को शाम सात बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र पुणे से 21 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित पुरंदर तालुका में 12 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।