Presidential Oath Taking Ceremony News In Hindi: राष्ट्रपति पद के लिए देश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित हुई हैं। सोमवार को मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर कार्यभार संभालने के लिए शपथ लेंगी। उनके शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के शपथग्रहण के बारे में बताते हुए कहा, ‘सोमवार को सुबह 10 : 15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलवाएंगे।’

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बारे में आगे बताते हुए गृह मंत्रालय ने बताया, ‘राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल हाल में आए अतिथियों को संबोधित करेंगी।’ गृह मंत्रालय ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे।’

Droupadi Murmu Oath Ceremony Date And Time:शपथ ग्रहण में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कई राज्यों के राज्यपाल, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।

Droupadi Murmu Oath Ceremony Date And Time: द्रौपदी मुर्मू को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शपथ ग्रहण के समापन के बाद वो संसद के सेंट्रल हाल से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति भवन में नई चुनी गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फोरकोर्ट में एक अंतर-सेवा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया जाएगा।

Droupadi Murmu Oath Ceremony Date And Time: सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को लगभग दोगुने के अतंर से करारी शिकस्त दी थी। यशवंत सिन्हा को जहां इस चुनाव में कुल 3,80,177 वोट मिले थे तो वहीं द्रौपदी मुर्मू को 6,76,803 वोट मिले थे। द्रौपदी मुर्मू देश की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी और इस शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली देश की दूसरी महिला हैं।

Droupadi Murmu Oath Ceremony Date And Time: देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। गुरुवार को मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को एक तरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया है। मुर्मू ने निर्वाचक मंडल में शामिल सांसदों और विधायकों के 64 फीसदी से भी ज्यादा वोट हासिल किए। हालांकि इस दौरान कई सदस्यों ने अपनी पार्टी से हटकर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग भी की।