India Republic Day 2024 President Droupadi Murmu Speech in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनकी तरफ से ये भाषण दिया जा रहा है। उनकी तरफ से कई मुद्दों पर विस्तार से बात की गई है। उन्होंने विज्ञान पर बात की है, राम मंदिर का जिक्र किया है और केंद्र की योजनाओं के बारे में भी बताया है।
राष्ट्रपि द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारे गणतंत्र की मूल भावना से एकजुट होकर 140 करोड़ से अधिक भारतवासी एक कुटुंब के रूप में रहते हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस कुटुंब के लिए, सह-अस्तित्व की भावना, भूगोल द्वारा थोपा गया बोझ नहीं है, बल्कि सामूहिक उल्लास का सहज स्रोत है, जो हमारे गणतंत्र दिवस के उत्सव में अभिव्यक्त होता है। राष्ट्रपति की तरफ से कर्पूरी ठाकुर का भी जिक्र किया जिन्हें हाल ही में भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने बोला कि अपने योगदान से सार्वजनिक जीवन को समृद्ध बनाने के लिए, मैं कर्पूरी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। इसके अलावा उनकी तरफ से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी उल्लास जताया गया। उन्होंने कहा कि हम सबने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर निर्मित भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समारोह देखा।
उनकी तरफ से जी20 के सफल आयोजन पर भी खुशी जाहिर की गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी। अब उनकी तरफ से तमाम बड़े कार्यक्रमों का जिक्र रहा, तो दूसरी तरफ से महिला आरक्षण बिल पर भी प्रतिक्रिया दी गई। उन्होंने उस कदम को देश को बदलने वाला बताया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’, महिला सशक्तीकरण का एक क्रांतिकारी माध्यम सिद्ध होगा। अब महिलाओं का सम्मान किया तो दूसरी तरफ वैज्ञानिकों को भी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान सलाम किया। उनका कहना रहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों पर सदैव गर्व रहा है, लेकिन अब ये पहले से कहीं अधिक ऊंचे लक्ष्य तय कर रहे हैं और उनके अनुरूप परिणाम भी हासिल कर रहे हैं।