Dhanteras General Knowledge Questions and Answers: धनतेरस के मौके पर सोने खरीदने का रिवाज काफी पुराना है। लोग तो वैसे चांदी खरीदना भी पसंद करते हैं, लेकिन सोने को लेकर उत्साह अलग दिख जाता है। अब जिस सोने के दाम का, जिस तोहफे रूपी सोने का जिक्र हर तरफ होता है, उसका इतिसाह क्या है? कभी सोचा है कि सोना बनता कैसे है, कभी दिमाग में ख्याल नहीं आया कि सोने की पहली खदान कब खोजी गई होगी? धनतेरस पर आज कुछ ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं-

सोना कैसे बनता है?

सोना बनने को लेकर एक थ्योरी कहती है कि जब भी तेज भूकंप आते हैं, धरती के क्रस्ट में छोटे गड्ढे बन जाते हैं। वो गड्ढे ही सोने और सिलिकेट मिनरल्स के लिक्विड से भर जाते हैं। फिर उसी लिक्विड से सोना बन जाता है। एक रिपोर्ट बताती है कि आज से 20 करोड़ साल पहले धरती पर क्षुद्र गहों की बमबारी हुई थी। वो जैसे ही धरती से टकराते थे, उसके छोटे टुकड़े हो जाते। माना जाता है कि उसी से सोने का जन्म हुआ था। सोने की एक खास बात यह होती है कि इसकी चमक कभी नहीं जाती।

सोना एक ऐसा धातु है जो नेचुरल रूप से ही सुनहरे रंग का होता है। अगर सोने में किसी तरह की मिलावट होगी तो वो एक तरह से सफेद रंग का हो जाएगा। लेकिन क्योंकि सोने जैसे धातु पर ऑक्सीजन का असर नहीं होता, ऐसे में यह उसके प्रभाव से रिएक्ट भी नहीं करता। इसी वजह से उसकी चमक बरकरार रहती है।

m

सोने का इतिहास क्या है?

सोने को लेकर कई कहानियां प्राचीन काल से चलती आ रही हैं। एक कहानी कहती है कि सैकड़ों साल पहले एक बच्चे को नदी में चमकदार चट्टान दिख गई थी। माना जाता है कि वो पहली बार है जब किसी इंसान ने अपनी आंखों से एक सुनहरी धातु को देखा था। दूसरी तरफ साइंटिफिक इतिहास कहता है कि अंतरिक्ष के जरिए धरती पर सोने का आगमन हुआ था।

अब सोने का इस्तेमाल प्राचीन काल से कई चीजों में हो रहा है। कहीं आप इसका इस्तेमाल बतौर एक मुद्रा के रूप में देख लेंगे, वहीं 16वीं शताब्दी में तो यूरोप में खाने के बाद सोने की पत्ती से ढकी कैंडी खाने का चलन रहा है। इसी तरह हडप्पा सभ्यता के समय दक्षिण भारत में भी सोने जैसी धातु का जिक्र मिलता है। तब पहली बार सोने के जरिए गहने बनाए जाते थे। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी स्वर्ण की खदान की पहचान कैसे की जाए, इस बारे में लिखा है।

सोने की पहली खदान कहां मिली?

सोने की पहली खदान 1885 में एक ऑस्ट्रेलियाई मजदूर ने खोजी थी। उस मजदूर का नाम जॉर्ज हैरिसन था। वो दक्षिण अफ्रीका के जोहानिबर्ग में एक घर की खुदाई कर रहा था। बताया जाता है कि उस खुदाई के दौरान वहां सोने की खदान मिल गई थी। एक कहानी यह भी काफी चलती है कि रोम के राजा जूलियस सीजर ने गॉल की लड़ाई में जीत दर्ज करने के बाद अपने सैनिकों को 200 सोने के सिक्के बंटवा दिए थे।

किस देश के पास कितना सोना?

सोने का भंडार किसी भी देश की लाइफलाइन होता है। संकट से जब भी उबरना होगा, सोना हमेशा काम आता है। ऐसे में एक सवाल तो जरूर मन में आता है कि कौन से देश के पास कितना सोना है। इस टेबल को ध्यान से देखिए, खुद समझ जाएंगे कि कौन सा देश कहां खड़ा है-

M

देशकितना सोना (टन में)
अमेरिका8133
जर्मनी3352
इटली2452
फ्रांस2437
रूस2336
चीन2264
जापान846
भारत841
नीदरलैंड612
तुर्किए585
सोर्स: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल