Deoli-Uniara (Rajasthan) ByPolls Election/Chunav Result 2024: राजस्थान देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी के राजेन्द्र गुर्जर ने जीत हासिल कर ली है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीणा तीसरे नंबर पर रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस के विधायक हरीश मीणा ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
क्या रहे नतीजे : यहां देखें
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
निर्दलीय | नरेश मीणा | 59478 |
बीजेपी | राजेन्द्र गुर्जर (WON) | 100599 |
कांग्रेस | केसी मीणा | 31385 |
Jharkhand Election Commission Results 2024 LIVE | Maharashtra-Jharkhand Election Results 2024
विधानसभा चुनाव-2023 का परिणाम?
विधानसभा चुनाव 2023 में देवली-उनियारा सीट से कांग्रेस के हरीश मीणा ने जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी उम्मीदवार विजय बैसला हार गए थे। हरीश मीणा के सवाई-माधोपुर लोकसभा से जीत दर्ज करने के बाद इस सीट को खाली कर दिया था। इसलिए यहां चुनाव हुआ है।
नरेश मीणा ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल
देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस से नरेश मीणा टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। मीणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और अब उन्हें 59478 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के केसी मीणा 31385 वोट मिले हैं।
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झुंझुनू, देवली-उनियारा, रामगढ़, खींवसर और सलूंबर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। जबकि दौसा में कांग्रेस और चौरासी विधानसभा पर भारतीय आदिवासी सीट ने जीत दर्ज की है।
LIVE: देवेंद्र फडणवीस ठोकेंगे CM पद पर दावा? झारखंड में फिर हेमंत सोरेन सरकार मुस्लिम बहुल कुंदरकी में बीजेपी ने रचा इतिहास
1. खींवसर विधानसभा सीट से बीजेपी की ओर से रेवतराम डांगा ने जीत दर्ज की है। 2. चौरासी विधानसभा से BAP की ओर से अनिल कटारा जीते हैं। 3.रामगढ़ विधानसभा से बीजेपी की ओर से सुखवंत सिंह जीते हैं। 4.सलूंबर विधानसभा से बीजेपी की ओर से शांता देवी मीणा ने जीत दर्ज की है। 5. देवली उनियारा विधानसभा से राजेन्द्र गुर्जर ने जीत दर्ज की है। 6.झुंझुनू विधानसभा से बीजेपी के राजेन्द्र भांबू ने बड़ी जीत दर्ज की है। 7.रामगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के सुखवन्त सिंह जीते हैं।