पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसानों और सरकार के बीच आज चौथे दौर की वार्ता होनी है। किसान नेताओं ने एमएसपी पर अध्यादेश लाने की मांग भी कर दी है। आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ किसान नेताओं की बातचीत होने वाली है। इससे पहले तीन बैठकें बेनतीजा रही हैं। किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कर्जमाफी और कानूनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर जमा हैं।

Live Updates
12:53 (IST) 18 Feb 2024
Farmers Protest Live : किसानों के विरोध के कारण बढ़ी सब्जियों की कीमत

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर विरोध दर्ज करा रहे किसानों के विरोध के कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी आई है। ऐसा माना जा रहा है कि मंडियों में सब्जियों की सप्लाई आंदोलन के रहते बहुत धीमी हो गई है इसलिए सब्जियां महंगी हो गई हैं।

11:17 (IST) 18 Feb 2024
Farmers Protest Live: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का बयान

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा हमें अब शंभू बॉर्डर पर छः दिन हो गए हैं। आज सरकार से भी चर्चा का कार्यक्रम है। सरकार ने कुछ समय का अनुरोध किया है और इस मुद्दे का हल खोजा जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1759029162348597481?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1759029162348597481%7Ctwgr%5E3d9e1dfb885ba04fb3806dbfc7c3157ca08397b1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.financialexpress.com%2Findia-news%2Ffarmers-protest-day-6-live-updates-fourth-round-of-talks-with-centre-msp-crops-shambhu-border-sarwan-singh-pandher-tear-gas-latest-news%2F3397484%2F

11:15 (IST) 18 Feb 2024
Farmers Protest Live: आज शाम 6 बजे किसान नेताओं और सरकार की बातचीत

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा जैसे किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता आज केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ आज शाम 6 बजे बैठक करेंगे।

11:13 (IST) 18 Feb 2024
Farmers Protest Live: हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध बढ़ाया

हरियाणा सरकार ने शनिवार को सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध को दो दिनों के लिए बढ़ाने की घोषणा कर दी है। फिलहाल इंटरनेट बैन 19 फरवरी तक लागू है।

11:11 (IST) 18 Feb 2024
Farmers Protest Live: 'पॉज़िटिव माइंड के साथ करेंगे चर्चा'

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने किसानों के विरोध पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हम उनके (किसानों) साथ बातचीत में लगे हुए हैं। नतीजा अभी देखा जाना बाकी है. हम स्थिति को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ देखते हैं।”