यमुना के जलस्तर में शनिवार को गिरावट देखी गई। कई इलाकों से बाढ़ का पानी कम होने पर अधिकारियों ने सड़कें खोल दीं और यातायात प्रतिबंधों में ढील दी। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी के बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्थिति सुधर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और अगर अब भारी बारिश नहीं हुई तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है।
केंद्रीय जल आयोग के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, शनिवार शाम सात बजे तक यमुना का जल स्तर घटकर 206.87 मीटर हो गया, शनिवार को सुबह सात बजे जलस्तर 207.62 मीटर था। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़ किया गया। पिछले दो दिन में हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से प्रवाह दर कम होने के साथ और गिरावट की उम्मीद है, लेकिन यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।
शहर में जल आपूर्ति, जो जल उपचार संयंत्र (WPT) में बाढ़ के कारण प्रभावित हुई थी, रविवार को बहाल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद और चंद्रावल में डब्ल्यूटीपी रविवार तक शुरू हो जाएंगे। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि बाढ़ से यमुना किनारे रहने वाले गरीब परिवारों को नुकसान हुआ है और उनका पूरा सामान बाढ़ में बह गया। अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक मदद के तौर पर हम प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को ₹10,000 देंगे। वहीं जिनके कार्ड जैसे आधार कार्ड या फिर अन्य कार्ड बह गए हैं, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की स्कूल की किताबें और ड्रेस बह गए हैं, उन्हें भी यह दिए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम सभी का विचार था कि इस बाढ़ की स्थिति के दौरान आम आदमी की मदद की जानी चाहिए, जो सड़कें प्रभावित हुई हैं उनकी मरम्मत की जानी चाहिए और जो बंद हैं उन्हें जल्द खोला जाना चाहिए। सरकार और जनता को एक साथ आगे आना चाहिए।”
दिल्ली सरकार बाढ़ में बह गए आधार और अन्य दस्तावेज़ों के लिए शिविर लगाएगी
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के लोगों को बताना होगा कि शहर में बुनियादी ढांचे पर कितना पैसा खर्च किया गया है और विज्ञापनों पर कितना? दिल्ली को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं।
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आईटीओ यमुना बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। कुछ समय में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला जाएगा। जैसे ही पानी का स्तर थोड़ा और कम होगा आईटीओ रोड से भी पानी निकल जाएगा।
#WATCH | Delhi: "Yamuna water level is going down at a good speed…in some time the water level will go below the danger mark…as the level of water will recede a little bit more, water on ITO road will enter into this…": AAP Minister Saurabh Bharadwaj inspects ITO Yamuna… pic.twitter.com/9m2admJsJL
— ANI (@ANI) July 16, 2023
दिल्ली में दोपहर 2 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया।
दिल्ली MCD की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मेयर ने कहा कि यहां लोगों ने हमें बताया है कि उनका काफी सामान पानी में बह चुका है। आधार और मतदाता पहचान पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बह गए हैं। हम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक शिविर लगाएंगे ताकि वे जल्द ही ये सरकारी दस्तावेज बना सकें।
#WATCH दिल्ली MCD की मेयर डॉ. शेली ओबेरॉय ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। pic.twitter.com/14ChzrKm4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बीच भारतीय नौसेना की गोताखोर टीम ने यमुना बैराज, आईटीओ के गेट को खोलने के लिए एक अभियान चलाया। भारतीय नौसेना के कैप्टन संजय कादयान ने आईटीओ स्थित यमुना बैराज पर नौसेना टीम द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी टीम के 15 सदस्य यहां हैं। हम पिछले 2 दिनों से यहां हैं। आज हम गेट नंबर 30 पर गोताखोरी कर रहे हैं और वहां से गाद निकालने का काम करेंगे। हम गेट नंबर 31 पर चल रहे काम में मदद करने के लिए भी तैयार हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ने Mori Gate स्थित Relief Camp पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई जा रही राहत सुविधाओं का जायजा लिया।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित राजघाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित राजघाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/S6rVQOMpqj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं। पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर 205.9 तक आ गया है।
#WATCH यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे… pic.twitter.com/iuymmm9F9f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद उत्तरी दिल्ली के लोग अपनी दुकानों और घरों की तरफ लौटने लगे हैं। ये लोग बाढ़ आने के कारण अपने घरों और दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। कुछ लोग कश्मीरी गेट के पास मॉनेस्ट्री बाजार में अपनी दुकानों का जायजा लेने के लिए लौटे, जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी और निवासियों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी। बाढ़ के कारण प्रशासन को आईटीओ बैराज के जाम हो चुके द्वारों को खोलने के लिए नौसेना की मदद लेनी पड़ी। नौसेना ने शुक्रवार को बैराज का एक गेट खोल दिया, जबकि 32 में से चार गेट अब भी जाम हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि इन राहत शिविरों में कुछ समस्याएं हैं। इसलिए हम उन्हें नजदीकी सरकारी स्कूलों में ले जा रहे हैं, जहां उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अब खुल चुका है।
Entry and exit at Yamuna Bank Metro Station are now open. https://t.co/6vdnv1wE10
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 16, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उपराज्यपाल वीकेसक्सेना से बात की और राजधानी में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। LG सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र की मदद और सहयोग से दिल्ली के लोगों के हित में हर संभव काम किए जाएं।
शनिवार को ITO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोला गया था। बैराज के बाकी के 4 फाटक आज खुल जाने की संभावना है। विशेषज्ञों और गोताखोरों की एक टीम वाटर लेवल से 35 फीट नीचे जाम हुए गेटों को साफ करने के लिए लगातार काम कर रही है। आर्मी, नेवी, विशेषज्ञ और गोताखोरों की टीम इसे खोलने के लिए लगातार जुटी हुई है।
दिल्ली: यमुना नदी में उफान जारी है, हालांकि नदी का जल स्तर कम होना शुरू हो गया है। सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 205.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
#WATCH | #WATCH | Delhi: Yamuna continues to overflow though the water level of the river has started receding. At 9 am, water level of the river was recorded at 205.98 m
— ANI (@ANI) July 16, 2023
(Drone visuals from Bhairon Marg area) pic.twitter.com/kOSKhkCDyJ
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति अभी भी बनी हुई है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति अभी भी बनी हुई है। वीडियो नोएडा सेक्टर-135 से है। pic.twitter.com/zwBVvtCkSO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रावल जल उपचार संयंत्र भी शुरू हो गया है।
Chandrawal water treatment plant has also started.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 16, 2023
दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है।
#WATCH दिल्ली: यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है। pic.twitter.com/D8zxWg8njE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
दिल्ली में उफनती हुई यमुना नदी का पानी रिंग रोड पर लाल किले की दीवार तक पहुंच गया है, जिससे आस-पास का इलाका जलमग्न हो गया।
#WATCH | Delhi: As water from overflowing Yamuna River has touched the Red Fort wall on Ring road, the nearby area remains inundated.
— ANI (@ANI) July 16, 2023
(Drone visuals) pic.twitter.com/bCAjU5cUzw
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि आप अपनी विफलता को छिपाने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्हें यमुना साफ़ करनी थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, अगर करते तो ऐसी स्थिति नहीं आती। उन्हें यमुना सफाई के नाम पर हुए घोटाले के बारे में बात करनी चाहिए।
#WATCH | Delhi: "They(AAP) are saying such things to hide their failure. They were supposed to clean Yamuna but they didn't, if they had, such a situation would not have come…they should talk about the scam that took place in the name of Yamuna cleaning": RP Singh, BJP National… https://t.co/L1ZL2pRnyM pic.twitter.com/m4PE3Q459B
— ANI (@ANI) July 16, 2023
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़ किया गया।
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में एक निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के गड्ढे में तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़के गड्ढे में घुसे थे लेकिन वे बाहर नहीं आये। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि पता चला कि चार लड़कों का एक समूह दीवार फांदकर निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के परिसर में घुस गया। ये लड़के सेक्टर-19 में फुटबॉल खेलने के बाद घर लौट रहे थे। हर्षवर्धन के मुताबिक तीनों लड़के अपना बैग घास पर छोड़कर गड्ढे में चले गए और डूब गए। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बारिश या बाढ़ से संबंधित नहीं है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में ITO बैराज के फाटकों के जाम होने संबंधी मामले की जांच के लिए शनिवार को दो सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया। आम आदमी पार्टी ने हाल में आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार की देखरेख वाले बैराज के ये फाटक गाद जमा होने के कारण जाम हो गए हैं। आप ने कहा था कि बेहतर प्रबंधन के लिए इसका रखरखाव दिल्ली सरकार को सौंपा जाना चाहिए।
बाढ़ के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बाढ़ को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों दलों ने राजधानी में बाढ़ के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिन दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।
दिल्ली बाढ़ पर राजनीति, पढ़ें पूरी खबर
कौन हैं दिल्ली की बाढ़ का खलनायक, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=OtlI-4S02ZE