यमुना के जलस्तर में शनिवार को गिरावट देखी गई। कई इलाकों से बाढ़ का पानी कम होने पर अधिकारियों ने सड़कें खोल दीं और यातायात प्रतिबंधों में ढील दी। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी के बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्थिति सुधर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और अगर अब भारी बारिश नहीं हुई तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है।

केंद्रीय जल आयोग के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, शनिवार शाम सात बजे तक यमुना का जल स्तर घटकर 206.87 मीटर हो गया, शनिवार को सुबह सात बजे जलस्तर 207.62 मीटर था। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़ किया गया। पिछले दो दिन में हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से प्रवाह दर कम होने के साथ और गिरावट की उम्मीद है, लेकिन यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

शहर में जल आपूर्ति, जो जल उपचार संयंत्र (WPT) में बाढ़ के कारण प्रभावित हुई थी, रविवार को बहाल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद और चंद्रावल में डब्ल्यूटीपी रविवार तक शुरू हो जाएंगे। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

19:38 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10 हजार देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि बाढ़ से यमुना किनारे रहने वाले गरीब परिवारों को नुकसान हुआ है और उनका पूरा सामान बाढ़ में बह गया। अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक मदद के तौर पर हम प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को ₹10,000 देंगे। वहीं जिनके कार्ड जैसे आधार कार्ड या फिर अन्य कार्ड बह गए हैं, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की स्कूल की किताबें और ड्रेस बह गए हैं, उन्हें भी यह दिए जाएंगे।

19:03 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पर अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हम सभी का विचार था कि इस बाढ़ की स्थिति के दौरान आम आदमी की मदद की जानी चाहिए, जो सड़कें प्रभावित हुई हैं उनकी मरम्मत की जानी चाहिए और जो बंद हैं उन्हें जल्द खोला जाना चाहिए। सरकार और जनता को एक साथ आगे आना चाहिए।"

16:20 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: बाढ़ में बह गए दस्तावेज़ों के लिए शिविर लगाएगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार बाढ़ में बह गए आधार और अन्य दस्तावेज़ों के लिए शिविर लगाएगी

15:35 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Update Live: दिल्ली को बचाना हमारी जिम्मेदारी- गौतम गंभीर

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के लोगों को बताना होगा कि शहर में बुनियादी ढांचे पर कितना पैसा खर्च किया गया है और विज्ञापनों पर कितना? दिल्ली को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।

15:19 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Live: अरविंद केजरीवाल हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं- अनुराग ठाकुर

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं।

14:53 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया आईटीओ यमुना बैराज का निरीक्षण

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आईटीओ यमुना बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। कुछ समय में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला जाएगा। जैसे ही पानी का स्तर थोड़ा और कम होगा आईटीओ रोड से भी पानी निकल जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1680500397654306816

14:37 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood: दिल्ली में गिरा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में दोपहर 2 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया।

14:13 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Update: मेयर शैली ओबेरॉय ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

दिल्ली MCD की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मेयर ने कहा कि यहां लोगों ने हमें बताया है कि उनका काफी सामान पानी में बह चुका है। आधार और मतदाता पहचान पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बह गए हैं। हम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक शिविर लगाएंगे ताकि वे जल्द ही ये सरकारी दस्तावेज बना सकें।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680493822030258177

13:56 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: यमुना बैराज, ITO का गेट खोलने में जुटी नौसेना

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बीच भारतीय नौसेना की गोताखोर टीम ने यमुना बैराज, आईटीओ के गेट को खोलने के लिए एक अभियान चलाया। भारतीय नौसेना के कैप्टन संजय कादयान ने आईटीओ स्थित यमुना बैराज पर नौसेना टीम द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी टीम के 15 सदस्य यहां हैं। हम पिछले 2 दिनों से यहां हैं। आज हम गेट नंबर 30 पर गोताखोरी कर रहे हैं और वहां से गाद निकालने का काम करेंगे। हम गेट नंबर 31 पर चल रहे काम में मदद करने के लिए भी तैयार हैं।

13:30 (IST) 16 Jul 2023
केजरीवाल ने लिया जायजा

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ने Mori Gate स्थित Relief Camp पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई जा रही राहत सुविधाओं का जायजा लिया।

13:10 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Live: एलजी सक्सेना ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित राजघाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680474411416313856

12:43 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: बाढ़ प्रभावित लोगों के सामान की भरपाई करने का तरीका निकाल रहे- सीएम केजरीवाल

मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं। पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर 205.9 तक आ गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680472831040294914

12:22 (IST) 16 Jul 2023
Flood Live: दुकानों और घरों की तरफ लौटे उत्तरी दिल्ली के लोग

यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद उत्तरी दिल्ली के लोग अपनी दुकानों और घरों की तरफ लौटने लगे हैं। ये लोग बाढ़ आने के कारण अपने घरों और दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। कुछ लोग कश्मीरी गेट के पास मॉनेस्ट्री बाजार में अपनी दुकानों का जायजा लेने के लिए लौटे, जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी और निवासियों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी। बाढ़ के कारण प्रशासन को आईटीओ बैराज के जाम हो चुके द्वारों को खोलने के लिए नौसेना की मदद लेनी पड़ी। नौसेना ने शुक्रवार को बैराज का एक गेट खोल दिया, जबकि 32 में से चार गेट अब भी जाम हैं।

11:59 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: राहत शिविरों में हैं समस्याएं- आतिशी

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि इन राहत शिविरों में कुछ समस्याएं हैं। इसलिए हम उन्हें नजदीकी सरकारी स्कूलों में ले जा रहे हैं, जहां उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

11:34 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Live: चालू हुआ यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अब खुल चुका है।

https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1680446394656780288

11:27 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live Update: विदेश से लौटते ही पीएम मोदी ने किया LG सक्सेना को फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उपराज्यपाल वीकेसक्सेना से बात की और राजधानी में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। LG सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र की मदद और सहयोग से दिल्ली के लोगों के हित में हर संभव काम किए जाएं।

11:07 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: आज खुल जाएंगे ITO बैराज के बाकी के 4 गेट

शनिवार को ITO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोला गया था। बैराज के बाकी के 4 फाटक आज खुल जाने की संभावना है। विशेषज्ञों और गोताखोरों की एक टीम वाटर लेवल से 35 फीट नीचे जाम हुए गेटों को साफ करने के लिए लगातार काम कर रही है। आर्मी, नेवी, विशेषज्ञ और गोताखोरों की टीम इसे खोलने के लिए लगातार जुटी हुई है।

10:34 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Live: यमुना का जलस्तर 205.98 मीटर पर पहुंचा

दिल्ली: यमुना नदी में उफान जारी है, हालांकि नदी का जल स्तर कम होना शुरू हो गया है। सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 205.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1680442008081694721

09:55 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: नोएडा में बाढ़ के हालात

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति अभी भी बनी हुई है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680432844144021505

09:26 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Live: चालू हुआ चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रावल जल उपचार संयंत्र भी शुरू हो गया है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1680419869932793857

09:02 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: दिल्ली में धीरे-धीरे कम हो रहा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680398897301303297

08:32 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live; लाल किले की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी

दिल्ली में उफनती हुई यमुना नदी का पानी रिंग रोड पर लाल किले की दीवार तक पहुंच गया है, जिससे आस-पास का इलाका जलमग्न हो गया।

https://twitter.com/ANI/status/1680405046431981568

08:15 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Yamuna Flood Live Updates: आप ने यमुना साफ नहीं की- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि आप अपनी विफलता को छिपाने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्हें यमुना साफ़ करनी थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, अगर करते तो ऐसी स्थिति नहीं आती। उन्हें यमुना सफाई के नाम पर हुए घोटाले के बारे में बात करनी चाहिए।

https://twitter.com/ANI/status/1680406284489850880

08:10 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़ किया गया।

08:05 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Live: निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में डूबने से तीन लड़कों की मौत

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में एक निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के गड्ढे में तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़के गड्ढे में घुसे थे लेकिन वे बाहर नहीं आये। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि पता चला कि चार लड़कों का एक समूह दीवार फांदकर निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के परिसर में घुस गया। ये लड़के सेक्टर-19 में फुटबॉल खेलने के बाद घर लौट रहे थे। हर्षवर्धन के मुताबिक तीनों लड़के अपना बैग घास पर छोड़कर गड्ढे में चले गए और डूब गए। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बारिश या बाढ़ से संबंधित नहीं है।

08:04 (IST) 16 Jul 2023
Delhi Flood Live: दिल्ली में ITO बैराज के फाटकों के जाम होने की जांच के लिए समिति का गठन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में ITO बैराज के फाटकों के जाम होने संबंधी मामले की जांच के लिए शनिवार को दो सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया। आम आदमी पार्टी ने हाल में आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार की देखरेख वाले बैराज के ये फाटक गाद जमा होने के कारण जाम हो गए हैं। आप ने कहा था कि बेहतर प्रबंधन के लिए इसका रखरखाव दिल्ली सरकार को सौंपा जाना चाहिए।

बाढ़ के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बाढ़ को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों दलों ने राजधानी में बाढ़ के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिन दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली बाढ़ पर राजनीति, पढ़ें पूरी खबर

कौन हैं दिल्ली की बाढ़ का खलनायक, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=OtlI-4S02ZE