Delhi Yamuna Flood News Live Update: यमुना नदी के जलस्तर में फिर से गिरावट जारी है। दिल्ली में सुबह 7 बजे यह 205.71 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। सरकार ने बाढ़ प्रभावितों से अपील की है कि वे अभी राहत शिविरों में ही रहें और वापस अपने घर न जाएं। वहीं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वो यमुना और हिंडन नदी में नहाने, तैरने और सेल्फी लेने का प्रयास नहीं करें नोएडा।
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से जिले से होकर गुजरने वाली हिंडन और यमुना नदी में बाढ़ का खतरा बना हुआ है इसलिए लोग इन नदियों में नहाने, तैरने या सेल्फी लेने का प्रयास नहीं करें। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में गत दो दिन में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीन शव रविवार शाम को बरामद किए गए जबकि एक शव सोमवार को बाढ़ग्रस्त यमुना से निकाला गया। दिल्ली की बाढ़ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
जानें दिल्ली की बाढ़ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव से छुटकारा पाने के दिल्ली सरकार के जारी प्रयासों के तहत आईटीओ बैराज के पांच जाम गेट में से दो खोल दिए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट किया कि आईटीओ बैराज के गेट संख्या 30 को आज सुबह पांच बजकर 19 मिनट पर खोल दिया गया।
यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट जारी, दिल्ली में दोपहर 3 बजे जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया।
#WATCH | Water level of River Yamuna continues to drop, at 3 pm it was recorded to be at 205.46 meters in Delhi.
— ANI (@ANI) July 18, 2023
(Drone visuals from ITO) pic.twitter.com/kEkPQ8mwjb
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जो दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बीच बंद कर दिया गया था, ने 54 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) पानी का उत्पादन शुरू कर दिया है और जल्द ही पूरी क्षमता पर काम करेगा। संयंत्र की क्षमता 134 एमजीडी जल का उत्पादन करने की है। एक ट्वीट में, केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति के कारण प्लांट के उपकरणों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, इमरान हुसैन और राज कुमार आनंद ने राहत शिविरों का दौरा कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शाहदरा के स्वामी दयानंद अस्पताल और खिचरीपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया और डेंगू और मलेरिया के मामलों से निपटने के लिए उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी जुटाई। भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा कि राहत शिविरों से कंजेक्टीवाइटिस और स्किन एलर्जी के मामले सामने आ रहे हैं। एक बयान में उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में आपदा प्रबंधन वार्ड स्थापित किए गए हैं।
दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है।
जिन बच्चों ने बाढ़ में अपनी स्कूल की यूनिफॉर्म और किताबें खो दी हैं, उन्हें बिना किताब और यूनिफॉर्म में तब तक क्लास उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी जब तक कि उनके लिए यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकों के नए सेट की व्यवस्था नहीं हो जाती।
बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित स्थानों में से एक मॉनेस्ट्री मार्केट में सामान्य स्थिति लौटने के संकेत दिखे। दुकानदार अपनी दुकानों को साफ करने और नुकसान का आकलन करने के लिए वापस पहुंचे। दिल्ली नगर निगम (MCD) को लोगों के लौटने पर बीमारियों के प्रसार से बचने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव करने का भी निर्देश दिया गया।
दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र में मंगलवार को यातायात सेवा बहाल होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए शहर के मध्य में आना-जाना आसान हो गया है।अधिकारियों ने बताया कि विकास मार्ग का एक कैरिजवे सोमवार शाम को ही खोल दिया गया था और मंगलवार सुबह दोनों कैरिजवे पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी गई। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईटीओ पर यातायात बहाल हो गया है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के अनुसार, लक्ष्मी नगर और आईटीओ के बीच विकास मार्ग पर एक कैरिजवे खोला गया, जबकि दूसरे कैरिजवे और राजघाट पर काम चल रहा है।
दिल्ली में मंगलवार सुबह 7 बजे यमुना का जल स्तर घटकर 205.71 मीटर हो गया, लेकिन यह खतरे के स्तर से ऊपर बना हुआ है। एक दिन पहले हरियाणा के कुछ इलाकों में हुई बारिश के कारण सोमवार को जल स्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। आज सुबह 5 बजे जलस्तर 205.81 मीटर और 6 बजे 205.75 मीटर था. आईएमडी ने आज दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों से लगभग 26,784 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से लगभग 18,416 लोग 47 राहत शिविरों में रह रहे हैं। वहीं, कुछ को उनकी पसंद के स्थानों- रिश्तेदारों के घर, किराए के घर में भेज दिया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सड़कों पर गाड़ी चलाते समय उचित सावधानी बरतने और फिसलन और कीचड़ की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की चेतावनी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि रिंग रोड पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। मध्यम और हल्के वाहनों के लिए वजीराबाद फ्लाईओवर से मजनू का टीला से आईएसबीटी-कश्मीरी गेट के बीच दोनों कैरिजवे में रिंग रोड पर यातायात की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।
यमुना के जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से राहत शिविरों में रहने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी खतरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, उनमें से कुछ लोग अपने घरों और दुकानों में लौटने लगे हैं।
दिल्ली में लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग इलाके में जमा पानी को बाहर निकालने का काम कर रही हैं। यमुना बाजार, दिल्ली सचिवालय और आईटीओ के पास पानी निकालने का काम जारी है। इसके लिए पंप लगाए गए हैं।
दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह 12 बजे 205.75 मीटर दर्ज किया गया। यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
दिल्ली के ITO में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हुए जलभराव की समस्या अब ठीक हो गई है। यातायात सामान्य रूप से जारी है।
#WATCH दिल्ली: ड्रोन से लिया गया वीडियो ITO का है जहां यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हुए जलभराव की समस्या अब ठीक हो गई है। यातायात सामान्य रूप से जारी है। https://t.co/qph1024XEg pic.twitter.com/gq1twGw3wD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2023
दिल्ली में एक जनवरी से 15 जुलाई तक डेंगू के 163, मलेरिया के 54 मामले सामने आए, यह 2018 के बाद से इस अवधि का सर्वाधिक आंकड़ा है। दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने सोमवार को कहा कि कई इलाकों में बाढ़ के कारण इस साल राजधानी में डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने और यमुना के पानी में छोड़े गए गाद और कीचड़ को साफ करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
कैसे बचें बाढ़ के कहर से, पढ़ें पूरी खबर
जानिए कब-कब डूबी दिल्ली, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=mlElAowQmdA