यमुना का जल स्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया है पर दिल्ली के कई हिस्से अभी भी जलमग्न हैं। सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को शुक्रवार को काम में लगाया गया क्योंकि बाढ़ के पानी में राजधानी के कुछ प्रमुख हिस्से रिंग रोड, आईटीओ जलमग्न हो गए थे। खराब रेगुलेटर के कारण वॉटर फ्लो के बाद पानी सुप्रीम कोर्ट, लाल किला और राजघाट तक पहुंच गया है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार देर रात कहा कि सेना ने यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के निकट क्षतिग्रस्त हुए वॉटर रेगुलेटर की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया कि मजदूर कर्मियों, भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को नमन। उनके अथक प्रयास और परिश्रम से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमारत के सामने यमुना का तटबंध ठीक किया जा सका और आईटीओ बैराज पर गाद से जाम द्वार को खोला जा सका। दिल्ली की बाढ़ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
दिल्ली की बाढ़ से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
दिल्ली में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। हालांकि ज्यादा तेज बारिश नहीं हो रही है लेकिन कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी चेताया है कि अगले 5 दिनों तक दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम कैबिनेट के साथ बैठक की। इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने राहत शिविरों में उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित छह जिलों के लिए मंत्रियों की तैनाती की है।
दिल्ली से सटे नोएडा में बाढ़ के हालात पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी ने कहा की एक-दो जगह पर ज्यादा पानी है, वहां से हम गायों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान हमने बछड़ों, आवारा कुत्तों को बचाया है। फिलहाल वहां कोई नहीं है।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें। यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।
#WATCH ….हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें… यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है।… https://t.co/5btUmVr0D5 pic.twitter.com/RJO7dMy9X6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/VSczsfCEdR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
दिल्ली के प्रधान सचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि अब पानी घट रहा है। पानी आज और कल घटता रहेगा क्योंकि अभी बारिश की ऐसी कोई आशंका नहीं है इसलिए पानी के घटने की प्रवृत्ति जारी रहेगी। आज सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा। अश्वनी कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजधानी के बाढ़ग्रस्त इलाकों में भी हालात में सुधार हो रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर आज शाम अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि यमुना में जलस्तर घटने के साथ पीडब्ल्यूडी ने पानी की निकासी, सड़कों की सफाई और इन्हें यातायात के लिए खोलना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को जलमग्न इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है। केजरीवाल ने बताया कि वजीराबाद और चंद्रावल में जलशोधन संयंत्र रविवार तक फिर से काम करना शुरू कर देंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में शहर में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जो ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान के पार जाने के कारण बाढ़ का सामना कर रही है।
हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने हथिनीकुंज बैराज से पानी छोड़ने के मुद्दे पर कहा कि हमारे पास कोई बांध नहीं है तो जो पानी आता है वो दिल्ली, आगरा, इलाहाबाद से होते हुए आखिर में समुद्र में जाता है। इसे कौन मोड़ सकता है। अब ये लोग बोल रहे हैं कि पानी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की तरफ नहीं भेजा। आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती है। दिल्ली को डूबाने में जितना योगदान अवैध कब्जों का है, उतना किसी और का नहीं है।
#WATCH हमारे पास कोई बांध नहीं है तो जो पानी आता है वो दिल्ली, आगरा, इलाहाबाद से होते हुए आखिर में समुद्र में जाता है। इसे कौन मोड़ सकता है। अब ये(AAP) लोग बोल रहे हैं कि पानी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की तरफ नहीं भेजा। आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती… https://t.co/5btUmVr0D5 pic.twitter.com/ZhHVGPl9mz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
दिल्ली में सेना के जवान यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं। भारतीय नौसेना गोताखोरी टीम ने कहा कि कल हमें सूचना मिली थी कि यहां 5 गेट नहीं खुल रहे हैं। हमे गेट को काटने का कहा गया। सर्वे करने के बाद पता चला कि यहां गाद भरने के कारण दिक्कत आ रही है। पहले गेट को कल शाम खोल दिया गया था अब हम गेट नंबर 2 खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
#WATCH कल हमें सूचना मिली थी कि यहां 5 गेट नहीं खुल रहे हैं। हमे गेट को काटने का कहा गया। सर्वे करने के बाद पता चला कि यहां गाद भरने के कारण दिक्कत आ रही है। पहले गेट को कल शाम खोल दिया गया था अब हम गेट नंबर 2 खोलने का प्रयास कर रहे हैं: संजय कादियान, भारतीय नौसेना गोताखोरी टीम,… pic.twitter.com/ongPyWuxT3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सेना के जवान यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सेना के जवान यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं। pic.twitter.com/pWbLyoTjhg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
दिल्ली के सिविल लाइंस में बेला रोड के निवासियों का कहना है कि हमें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यमुना के स्तर में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच क्षेत्र में जलजमाव जारी है। निवासियों ने कहा कि पिछले दो दिनों से यहां जलभराव है। पीने का पानी और बिजली नहीं है।
VIDEO | "There is waterlogging for the past two days. There is no drinking water or electricity. We are facing a lot of difficulties," says residents of Bela Road in Delhi's Civil Lines as waterlogging continues in the area amid record rise in Yamuna levels. pic.twitter.com/MljrLvUmIg
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2023
दिल्ली में बाढ़ के हालात पर भाजपा नेता गौतम गंभीर ने कहा कि जब बात कोविड और प्रदूषण की आई तो अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को दोषी ठहराया था। अब भी, जब ऐसी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, तो आप वही कर रहे हैं।
VIDEO | “When it came to Covid and pollution, you (Arvind Kejriwal) had blamed (the Centre). Even now, when such a waterlogging situation has risen, you are doing the same,” says BJP leader Gautam Gambhir as a flood-like situation prevails in parts of Delhi. pic.twitter.com/vvvIcWtLnj
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, अगर भारी बारिश नहीं हुई तो हालात शीघ्र सामान्य हो जाएंगे।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बाढ़ राहत शिविरों में पानी, शौचालय, बिजली और भोजन की समस्या को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया। मंत्री ने मुख्य सचिव को ऐसे किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसकी ढिलाई से इन शिविरों में लोगों को परेशानी हो रही है।
यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी कि अब सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।
Speed restriction imposed while crossing Metro bridges over Yamuna has been removed. All trains are running at normal speed now. https://t.co/bdMaynnYMy
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 15, 2023
दिल्ली में सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.53 मीटर दर्ज किया गया। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली से सटे नोएडा में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। NDRF द्वारा बचाव कार्य जारी है।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ITO इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
(वीडियो ड्रोन से ली गई है) pic.twitter.com/M5xVbhGRHY
दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जल स्तर घटना शुरू हुआ है। हालांकि, यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से दो मीटर अधिक पर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, यमुना का जल स्तर शनिवार सुबह सात बजे घटकर 207.62 मीटर पर आ गया। बृहस्पतिवार रात आठ बजे यह 208.66 मीटर पर था।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही परेशानियों को लेकर कहा कि नौसेना के जवानों को तैनात किया गया है। करीब 20 घंटों की बिना रुके मेहनत के बाद, ITO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोल दिया गया है। जल्द ही पांचों गेट खोल दिए जाएंगे। आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट और गोताखोरों का विशेष धन्यवाद।
दिल्ली में जलभराव के कारण यमुना नदी का उफान जारी है, आसपास के इलाके और प्रमुख सड़कें प्रभावित हैं। कल रात 11 बजे नदी का जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया।
#WATCH | Yamuna river continues to overflow, nearby areas and key roads remain affected due to waterlogging in Delhi
— ANI (@ANI) July 15, 2023
Water-level in the river was recorded at 207.98 meters at 11pm last night pic.twitter.com/DcKyAb2pyJ
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है। ITO और शांतिवन इलाके में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। pic.twitter.com/Nq4EPLBSt7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
एलजी हाउस के अधिकारियों ने कहा कि एक दर्जन से अधिक एनडीआरएफ टीमों के अलावा, सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के 50 से अधिक जवानों को खराब ड्रेन रेगुलेटर के पास तटबंध की मरम्मत के लिए तैनात किया गया था, जहां एक दरार के कारण यमुना का पानी नाले में चला गया था, जिससे उसका रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया था।
दिल्ली में मौसम का हाल, पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=eXgCS6q0zWg