यमुना का जल स्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया है पर दिल्ली के कई हिस्से अभी भी जलमग्न हैं। सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को शुक्रवार को काम में लगाया गया क्योंकि बाढ़ के पानी में राजधानी के कुछ प्रमुख हिस्से रिंग रोड, आईटीओ जलमग्न हो गए थे। खराब रेगुलेटर के कारण वॉटर फ्लो के बाद पानी सुप्रीम कोर्ट, लाल किला और राजघाट तक पहुंच गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार देर रात कहा कि सेना ने यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के निकट क्षतिग्रस्त हुए वॉटर रेगुलेटर की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया कि मजदूर कर्मियों, भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को नमन। उनके अथक प्रयास और परिश्रम से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमारत के सामने यमुना का तटबंध ठीक किया जा सका और आईटीओ बैराज पर गाद से जाम द्वार को खोला जा सका। दिल्ली की बाढ़ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

दिल्ली की बाढ़ से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

18:38 (IST) 15 Jul 2023
Flood Live: दिल्ली में फिर बारिश शुरू

दिल्ली में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। हालांकि ज्यादा तेज बारिश नहीं हो रही है लेकिन कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी चेताया है कि अगले 5 दिनों तक दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है।

18:22 (IST) 15 Jul 2023
Flood Live: सीएम केजरीवाल ने 6 मंत्रियों को दिया ये काम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम कैबिनेट के साथ बैठक की। इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने राहत शिविरों में उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित छह जिलों के लिए मंत्रियों की तैनाती की है।

16:17 (IST) 15 Jul 2023
Flood Live: नोएडा में कुछ जगहों पर जलभराव

दिल्ली से सटे नोएडा में बाढ़ के हालात पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी ने कहा की एक-दो जगह पर ज्यादा पानी है, वहां से हम गायों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान हमने बछड़ों, आवारा कुत्तों को बचाया है। फिलहाल वहां कोई नहीं है।

15:32 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: केजरीवाल जी समझदार हैं तो पानी का स्वभाव बदल दें- अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें। यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680131796804194305

14:57 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: LG वीके सक्सेना ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680132271670710272

14:33 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: घट रहा है यमुना का पानी

दिल्ली के प्रधान सचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि अब पानी घट रहा है। पानी आज और कल घटता रहेगा क्योंकि अभी बारिश की ऐसी कोई आशंका नहीं है इसलिए पानी के घटने की प्रवृत्ति जारी रहेगी। आज सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा। अश्वनी कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजधानी के बाढ़ग्रस्त इलाकों में भी हालात में सुधार हो रहा है।

14:05 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की बैठक

अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर आज शाम अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई।

13:53 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: पानी की निकासी, सड़कों की सफाई में जुटी PWD

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि यमुना में जलस्तर घटने के साथ पीडब्ल्यूडी ने पानी की निकासी, सड़कों की सफाई और इन्हें यातायात के लिए खोलना शुरू कर दिया है।

13:25 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: रविवार से चालू हो जाएंगे वजीराबाद और चंद्रावल वॉटर प्लांट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को जलमग्न इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है। केजरीवाल ने बताया कि वजीराबाद और चंद्रावल में जलशोधन संयंत्र रविवार तक फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

13:06 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Weather Live: IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में शहर में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जो ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान के पार जाने के कारण बाढ़ का सामना कर रही है।

12:44 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: हरियाणा के कृषि मंत्री बोले- आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती है

हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने हथिनीकुंज बैराज से पानी छोड़ने के मुद्दे पर कहा कि हमारे पास कोई बांध नहीं है तो जो पानी आता है वो दिल्ली, आगरा, इलाहाबाद से होते हुए आखिर में समुद्र में जाता है। इसे कौन मोड़ सकता है। अब ये लोग बोल रहे हैं कि पानी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की तरफ नहीं भेजा। आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती है। दिल्ली को डूबाने में जितना योगदान अवैध कब्जों का है, उतना किसी और का नहीं है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680107135097802757

12:19 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Yamuna Flood Live Updates: यमुना बैराज पर गेट खोलने में लगी भारतीय नौसेना

दिल्ली में सेना के जवान यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं। भारतीय नौसेना गोताखोरी टीम ने कहा कि कल हमें सूचना मिली थी कि यहां 5 गेट नहीं खुल रहे हैं। हमे गेट को काटने का कहा गया। सर्वे करने के बाद पता चला कि यहां गाद भरने के कारण दिक्कत आ रही है। पहले गेट को कल शाम खोल दिया गया था अब हम गेट नंबर 2 खोलने का प्रयास कर रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680102872502120450

12:02 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood News Live: यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने में लगे सेना के जवान

यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सेना के जवान यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680096304335302656

11:31 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: पानी और बिजली ना होने से परेशान सिविल लाइंस के निवासी

दिल्ली के सिविल लाइंस में बेला रोड के निवासियों का कहना है कि हमें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यमुना के स्तर में रिकॉर्ड वृद्धि के बीच क्षेत्र में जलजमाव जारी है। निवासियों ने कहा कि पिछले दो दिनों से यहां जलभराव है। पीने का पानी और बिजली नहीं है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1680094030938492928

11:00 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: केजरीवाल सिर्फ केंद्र को दोषी ठहराते हैं- गौतम गंभीर

दिल्ली में बाढ़ के हालात पर भाजपा नेता गौतम गंभीर ने कहा कि जब बात कोविड और प्रदूषण की आई तो अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को दोषी ठहराया था। अब भी, जब ऐसी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, तो आप वही कर रहे हैं।

https://twitter.com/PTI_News/status/1680077222017728514

10:44 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: सीएम केजरीवाल ने कहा कि कम हो रहा है यमुना का जलस्तर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, अगर भारी बारिश नहीं हुई तो हालात शीघ्र सामान्य हो जाएंगे।

10:24 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: मंत्री आतिशी ने बाढ़ राहत शिविरों में पानी, शौचालय की समस्या को ठीक करने का दिया निर्देश

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बाढ़ राहत शिविरों में पानी, शौचालय, बिजली और भोजन की समस्या को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया। मंत्री ने मुख्य सचिव को ऐसे किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसकी ढिलाई से इन शिविरों में लोगों को परेशानी हो रही है।

10:08 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: सामान्य गति से चलने लगी दिल्ली मेट्रो

यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी कि अब सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।

https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1680063486414688256

09:35 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: शनिवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 207.53 मीटर दर्ज

दिल्ली में सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.53 मीटर दर्ज किया गया। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली से सटे नोएडा में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। NDRF द्वारा बचाव कार्य जारी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680054702183190528

09:11 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: घटना शुरू हुआ यमुना नदी का जलस्तर

दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जल स्तर घटना शुरू हुआ है। हालांकि, यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से दो मीटर अधिक पर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, यमुना का जल स्तर शनिवार सुबह सात बजे घटकर 207.62 मीटर पर आ गया। बृहस्पतिवार रात आठ बजे यह 208.66 मीटर पर था।

08:36 (IST) 15 Jul 2023
Flood Live: सीएम केजरीवाल ने दिया आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट और गोताखोरों को धन्यवाद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही परेशानियों को लेकर कहा कि नौसेना के जवानों को तैनात किया गया है। करीब 20 घंटों की बिना रुके मेहनत के बाद, ITO बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोल दिया गया है। जल्द ही पांचों गेट खोल दिए जाएंगे। आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट और गोताखोरों का विशेष धन्यवाद।

08:17 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Flood Live: यमुना नदी का उफान जारी

दिल्ली में जलभराव के कारण यमुना नदी का उफान जारी है, आसपास के इलाके और प्रमुख सड़कें प्रभावित हैं। कल रात 11 बजे नदी का जलस्तर 207.98 मीटर दर्ज किया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1680043749278384128

08:14 (IST) 15 Jul 2023
Delhi Live: दिल्ली के कई हिस्से जलमग्न

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है। ITO और शांतिवन इलाके में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680042046055403521

एलजी हाउस के अधिकारियों ने कहा कि एक दर्जन से अधिक एनडीआरएफ टीमों के अलावा, सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के 50 से अधिक जवानों को खराब ड्रेन रेगुलेटर के पास तटबंध की मरम्मत के लिए तैनात किया गया था, जहां एक दरार के कारण यमुना का पानी नाले में चला गया था, जिससे उसका रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया था।

दिल्ली में मौसम का हाल, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=eXgCS6q0zWg