Delhi Election Exit Poll Results 2020, Delhi Vidhan Sabha Chunav/Election Exit Poll Result 2020 Today LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतदान का तय समय खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 52.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान खत्म होने के बाद टीवी न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल सर्वे प्रदर्शित किए गए। विभिन्न एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 40 से 61 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं बीजेपी इसबार भी सत्ता से दूर रह सकती है।

10 एग्जिट पोल में आप की जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। India Today-Axis My India, TV9 Bharatvarsh Cicero, Times Now-Ipsos, ABP News-CVoter, Republic-Jan Ki Baat, India TV-Ipsos, News X-Polstrat, India News Nation, Sudarshan News, News X-Neta में आम आदमी पार्टी को बहुत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Delhi Election Exit Poll Results 2020 LIVE Updates: पोल ऑफ पोल्स में AAP 50 के पार, BJP को 18 सीटें

इस चुनाव पर Times Now-Ipsos ने सर्वे किया। एग्जिट पोल के मुताबिक आप को कुल 44 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है वहीं बीजेपी को कुल 26 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस और अन्य दल अपना खाता भी नहीं खोल सकेंगे।

Delhi Election Exit Poll Results 2020 LIVE Updates: दिल्ली के दिल में केजरीवाल! सर्वे में AAP की BJP पर बड़ी बढ़त

वहीं इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया ने सर्वे किया। इस सर्वे में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 14,011 लोगों से राय ली गई। सर्वे के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली में आप को 9-10 सीटें मिल सकती है। पश्चिमी दिल्ली  में आपको 57 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सर्वे के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली में आप को 7 से 9 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं बीजेपी 1-3 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक भी सीट जीत हुई नजर नहीं आ रही।

जन की बात (Jan Ki Baat) के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 48-61 सीटें मिल सकती है, वहीं बीजेपी को 9-21 सीटें मिल रही है। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती है। पोल सर्वे के मुताबिक आप को कुल 51-52 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। वहीं बीजेपी को 38-40 फीसदी और कांग्रेस को 5 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं।

VIDEOS: दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Live Blog

22:02 (IST)08 Feb 2020
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने जीती थीं 67 सीटें

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी और भाजपा के खाते में केवल तीन सीट आई थीं। तब दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत क्रमश: 54.3 और 32.3 प्रतिशत था। 

21:29 (IST)08 Feb 2020
भाजपा ने एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न एग्जिट पोल के परिणामों को खारिज कर दिया है। दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि पार्टी 48 सीटें जीतकर इस बार दिल्ली में सरकार बनाएगी।

21:07 (IST)08 Feb 2020
भाजपा के प्रदर्शन में सुधार, कांग्रेस की स्थिति खराब

विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा भले ही बहुमत के आंकड़े से दूर हो लेकिन पार्टी के 2015 के अपने प्रदर्शन में सुधार होने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार पार्टी को 7-23 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया हुआ है। वहीं कांग्रेस को महज 1-2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

20:47 (IST)08 Feb 2020
आप को कुल 49-63 सीटें मिलने का अनुमानःABP News-C Voter exit poll

एबीपी न्यूज-सीट वोटर एग्जिट पोल (ABP News-C Voter exit poll) के मुताबिक आप को कुल 49-63 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 5-19 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। पोल में कहा गया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 0-4 सीटें मिल सकती है।

20:46 (IST)08 Feb 2020
ईवीएम सुरक्षा पर केजरीवाल कर रहे मीटिंग

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मतदान के बाद आप नेताओं के साथ ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बैठक कर रहे हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रशांत किशोर, संजय सिंह और गोपाल राय भी मौजूद हैं।

20:37 (IST)08 Feb 2020
हम बड़े अंतर से जीत हासिल कर रहे हैंः सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने मतदान खत्म होने के बाद कहा है कि राजधानी में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत रही है। सिसोदिया ने कहा कि आप फिर दिल्ली में सरकार बनाएगी। सिसोदिया ने ट्वीट किया, मतदान सम्पन्न हुआ! सभी कार्यकर्ता साथियों को दिल से बधाई! सबने अलसुबह से देर रात तक, और कुछ ने अंतिम दिनों में 24 घंटे काम किया है. हम सबका रिश्ता कितना निस्वार्थ और मजबूत है यह चुनाव इस बात का प्रमाण है हम भारी अंतर से जीत रहे हैं. आज सब साथियों की मेहनत को दिल से सलाम।

20:23 (IST)08 Feb 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव: शाम छह बजे तक 57 प्रतिशत मतदान

शाम छह बजे तक 57.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है और आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने यह जानकारी दी। मतदान आधिकारिक रूप से शाम छह बजे समाप्त हो गया। लेकिन शाम छह बजे तक मतदान केंद्रों में प्रवेश कर चुके मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी। सिंह ने कहा कि कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें हैं।

20:16 (IST)08 Feb 2020
दिल्ली में आप को 56 फीसदी वोट मिलने का अनुमान

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया प्रोजेक्ट के सर्वे के अनुसार दिल्ली में आप को 56 फीसदी वोट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सर्वे में भाजपा को 35 फीसदी और कांग्रेस को 5 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है। अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

20:11 (IST)08 Feb 2020
टाइम्स नाउ के अनुसार भाजपा को 23 सीटें

टाइम्स नाउ-इप्सोस एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार भाजपा को 23 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सर्वे में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है। आप को 47 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में कांग्रेस को का सूपड़ा साफ होने की बात कही गई है।

19:55 (IST)08 Feb 2020
टीवी 9 भारतवर्ष- सिसरो पोल के अनुसार आप को 54 सीटें

टीवी 9 भारतवर्ष और सिसरो के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के 54 सीटें दी गई हैं। सर्वे में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

19:53 (IST)08 Feb 2020
अमित शाह ने बुलाई भाजपा सांसदों की बैठक

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने एग्जिट पोल में हार के बाद भाजपा सांसदों की बैठक बुलाई है।

19:46 (IST)08 Feb 2020
मनोज तिवारी बोले- 48 सीटों पर जीत हासिल करेगी बीजेपी

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि बीजेपी दिल्ली में 48 सीटों पर जीत हासिल करेगी। एग्जिट पोल के नतीजे फेल होंगे।

19:41 (IST)08 Feb 2020
अमित शाह ने बुलाई सांसदों की बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 8 फरवरी को संपन्न हो गया। इसके बाद आए सभी एग्जिट पोल नतीजों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई गई है। भाजपा के लिए एग्जिट पोल के नतीजे काफी निराशाजनक हैं। इसके बाद पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह ने दिल्ली के सातों सांसदों की बैठक बुलाई है।

19:16 (IST)08 Feb 2020
एबीपी न्यूज-सीट वोटर एग्जिट पोल: आप को कुल 49-63 सीटें मिल सकती है

एबीपी न्यूज-सीट वोटर एग्जिट पोल (ABP News-C Voter exit poll) के मुताबिक आप को कुल 49-63 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 5-19 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। पोल में कहा गया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 0-4 सीटें मिल सकती है।

19:00 (IST)08 Feb 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में आप को 7-9 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया सर्वे के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली में आप को 7 से 9 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं बीजेपी 1-3 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक भी सीट जीत हुई नजर नहीं आ रही।

18:55 (IST)08 Feb 2020
Times Now-Ipsos के एग्जिट पोल में केजरीवाल को बहुमत मिलने की संभावना

Times Now-Ipsos के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को कुल 44 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है वहीं बीजेपी को कुल 26 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस और अन्य दल अपना खाता भी नहीं खोल सकेंगे।

18:47 (IST)08 Feb 2020
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आप को 56 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया सर्वे के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आप को 56 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं जबकि बीजेपी को 35 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस को 6 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं।

18:45 (IST)08 Feb 2020
पश्चिमी दिल्ली में आप को 9-10 सीटें मिल सकती है

दिल्ली चुनाव पर इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया ने सर्वे किया। इस सर्वे में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 14011 लोगों की राय की गई। सर्वे के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली में आप को 9-10 सीटें मिल सकती है।