Arvind Kejriwal Harimandir Sahib: दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगी करारी चोट के बाद आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ रहे। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।
10 दिन विपश्यना में रहने के बाद बीते दिन अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री रहे इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंच उनसे मुलाकात की थी। वहीं, आज केजरीवाल पंजाब के विधायकों से भी बैठक करने वाले हैं। पंजाब सीएम के साथ अरविंद केजरीवाल गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। इसके अलावा वे अमृतसर दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ भी पहुंचे। सोमवार को अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंच रहे हैं, जहां वह रैली निकालेंगे।
बता दें, पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आज 16 मार्च को 3 साल पूरे हो रहे हैं। 2022 में राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर AAP ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भगवंत मान ने पंजाब में AAP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
चुनाव के वक्त AAP ने पंजाबियों को कई गारंटियां दी थीं, जिनमें मुफ्त बिजली, नौकरी, भ्रष्टाचार मुक्ति और नशा खत्म करने के अलावा शिक्षा और सेहत को सुधारने के दावे थे। हालांकि, इन सबके बीच सबसे बड़ा मुद्दा 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रति महीने 1000 रुपए देने का था। 3 साल बीत चुके और 2 साल ही बचे, लेकिन AAP सरकार इसे शुरू नहीं कर पाई। इसका बड़ा असर लोकसभा चुनाव में दिखा, जब पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से AAP सिर्फ 3 ही जीत सकी।
आज जारी होगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की लिस्ट, इन नेताओं को नहीं मिलेगा मौका; हंगामा करने वालों पर नजर
पंजाब के 2022 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियां दी थीं। इनमें पहली गारंटी यह थी कि 18 साल से ऊपर की हर महिला को ₹1000 हर महीने मिलेंगे। केजरीवाल ने इस गारंटी को देश का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम बताया था।
चुनाव से पहले केजरीवाल से जब पूछा गया कि महिलाओं को देने के लिए हर साल 12 हजार करोड़ रुपए कहां से आएंगे। इस पर केजरीवाल ने कहा था कि माइनिंग में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार बनने पर हम रेत माफिया पर कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार रोकेंगे और उससे सरकार को 20 हजार करोड़ की कमाई होगी। इसी से महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देंगे।
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सरकार ने पहले दावा किया था कि रेत और बजरी व्यापार से 20 हजार करोड़ रुपए की आमदनी होगी, जिससे सरकारी खजाने को फायदा पहुंचेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। खनन माफियाओं की जेबें भर रही हैं।
यह भी पढ़ें-
धरती पर लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, ISS पर पहुंचा नासा का क्रू-10 मिशन
भारत पर कितने हमले किए, हाफिज से क्या कनेक्शन… पाकिस्तान में मारा गया अबु कताल सिंघी कौन?