राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है। 11वीं क्लास में पढ़ रही छात्रा को कुछ लोगों ने पहले तो बंधक बना लिया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। दिल्ली कितनी सुरक्षित है लड़कियों के लिए आज इस शर्मशार घटना ने फिर से बता दिया।
सूत्रों की मानें तो दिल्ली के अमन विहार में मार्निंग वॉक पर गई नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया है।
ख़बर है कि अमन विहार में 11वीं की एक छात्रा मॉर्निंग वॉक पर गई थी। किडनैप करने के बाद उससे गैंगरेप को अंजाम दिया गया। हालांकि इस मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गैंगरेप को अंजाम देने वाले वह दो आरोपियों के नाम हैं मोहम्मद और नौशाद। पहले यह दोनों लड़की को अपने घर ले गए और फिर गैंगरेप किया।
पड़ोसियों ने शक होने पर पीड़ित को वहां से छुड़ाया। पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी पिटाई की और फिर उनके आधे बाल मुंडवा दिए। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के आधे बाल काट दिए और पूरे मोहल्ले में घुमाया। इसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।