Delhi Exit Polls Survey: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और उसके प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजे वोटिंग खत्म होने के बाद में जारी किए जाएंगे। 2013 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स ने त्रिशंकु विधानसभा होने की बात कही थी और उस वक्त ऐसा ही हुआ था। हालांकि, 2015 और 2020 में उन्होंने बहुत करीबी मुकाबलों की भविष्यवाणी की, ये दो चुनाव ऐसे थे जिनमें आप ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर लगभग कब्जा कर लिया था।
2013 के एग्जिट पोल्स की बात करें तो औसतन चार एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी को 35 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में दिखाया। वहीं भविष्यवाणी की गई थी कि आप और कांग्रेस दोनों 17-17 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। आखिरकार, बीजेपी को 32 सीटें, आप को 28 और कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटों से संतोष करना पड़ा था। एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की क्षमता को काफी कम आंका। उस समय आप ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन को बहुत तेजी के साथ में आगे बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी के बाहरी समर्थन से आप ने अल्पकालिक सरकार बनाई जो 48 दिनों तक चली। इसके बाद विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पारित ना होने पर केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया।
2015 के एग्जिट पोल ने क्या कहा?
2015 के एग्जिट पोल्स की बात करें तो छह एग्जिट पोल ने AAP को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया। लेकिन बंपर जीत का अनुमान कोई भी नहीं लगा पाया था। इन छह पोल के औसत ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी को 45 सीटों पर, बीजेपी को 24 पर और कांग्रेस को एक पर पीछे छोड़ दिया। आखिर में, AAP ने 67 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल तीन सीटें बचीं।
2015 में किसी भी एग्जिट पोल ने AAP को 60 सीटों का आंकड़ा पार करते नहीं देखा था और सिर्फ एक ने भविष्यवाणी की थी कि पार्टी 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी। एक्सिस माई इंडिया सर्वे, जिसने AAP के लिए 53 सीटों का अनुमान लगाया था, वास्तविक नतीजों के सबसे करीब था। इंडिया टीवी-सीवोटर द्वारा AAP के लिए सबसे कम अनुमान 39 सीटें थीं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के लिए एग्जिट पोल्स में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। केवल एक पोल को छोड़कर सभी पोल्स ने बीजेपी को 20 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई थी। एक्सिस माई इंडिया ने अनुमान लगाया था कि वह 17 सीटें जीतेगी। दो एजेंसियों, टुडेज चाणक्य और एक्सिस माई इंडिया ने सही भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।
2020 के एग्जिट पोल
2020 में औसतन आठ एग्जिट पोल ने एक बार फिर 54 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी की शानदार जीत की भविष्यवाणी की थी और बीजेपी को 15 सीटों पर और कांग्रेस को लगभग जीरो पर रखा था। पोल की सटीकता पांच साल पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई क्योंकि आप 62 सीटों और बीजेपी आठ सीटों पर सिमट गई। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया पोल वास्तविक नतीजों के सबसे करीब था। इसने AAP को 59 से 68 सीटें और बीजेपी को 2 से 11 सीटें दी थीं। एक बार फिर हर पोल ने सही भविष्यवाणी की कि AAP पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।
तीन पोल इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, एबीपी न्यूज-सीवोटर और रिपब्लिक टीवी-जन की बात ने ही भविष्यवाणी की कि AAP फिर से 60 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है। इंडिया टीवी-इप्सोस टाइम्स नाउ-इप्सोस पोल ने 44 सीटों के साथ सबसे कम अनुमान लगाया। जीरो से चार सीटों के बीच कांग्रेस के लिए सबसे ज्यादा अनुमान एबीपी न्यूज-सीवोटर ने लगाया था। सौरभ भारद्वाज ने लगाया आरोप, DCP से हुई बहस पढ़ें पूरी खबर…