दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक नरेश यादव पर मंगलवार (11 फरवरी) को देर रात अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की गई। इस दौरान गोली लगने से आप पार्टी के एक कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया जिसे नजदीकी अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के किशनगढ़ में विधायक और उनके कार्यकर्ता पर यह गोलीबारी हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब MLA चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद मंदिर से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस खबर की पुष्टि आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफीसियल ट्विटर अकाउंट पर की है।
पार्टी की ओर से ट्विटर पर लिखा गया है, ”मंदिर से वापस लौटते समय AAP विधायक नरेश यादव और उनके सहयोगियों पर गोलीबारी की गई। गोली लगने से कम से कम एक शख्स की मौत हो गयी है.. एक अन्य घायल है”…..पार्टी नेता संजय सिंह ने भी ट्विटर पर लिखा, ”महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या। यह है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।”
Shots fired at AAP MLA@MLA_NareshYadav
and the volunteers accompanying him while they were on way back from temple.At least one volunteer has passed away due to bullet wounds. Another is injured.
— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2020
विधायक नरेश यादव ने राजधानी में 8 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में दक्षिणी दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट पर बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर शानदार जीत हासिल की है। नरेश यादव को इस साल 62417 वोट प्राप्त हुए हैं, वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार कुसुम खत्री 44256 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। इनके मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार एए महेंदर चौधरी को महज 6952 वोट से ही संतोष करना पड़ा। आपको बता दें कि 2015 विधानसभा चुनाव में भी महरौली सीट पर नरेश यादव ने जीत हासिल की थी।
Delhi: Delhi: Shots fired at the convoy of Naresh Yadav, Aam Aadmi Party (AAP) MLA from Mehrauli on Aruna Asaf Ali Marg, last night. One party volunteer lost his life while another has been injured in the incident. pic.twitter.com/UREQkDVEkB
— ANI (@ANI) February 11, 2020
आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। यहां चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 11 फरवरी को हुई थी, जिसमें केजरीवाल की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को बुरी तरह से हराया है और जीत की हैट्रिक लगाई है। आप को 62 सीटें जबकि बीजेपी को आठ सीटें मिली हैं।
