शादी समारोह में भाभी का अपने देवर को चूमना इतना भारी पड़ा कि दुल्हन ने शादी ही तोड़ दी। दरअसल हुआ यू कि अपने देवर की शादी से खुश भाभी ने उसके गालों को चूमा। इतना ही नहीं भाभी ने देवर के साथ डांस भी किया। लेकिन नई-नवेली दुल्ह और उसके परिवार वालों ने जब ये देखा तो उन्हें ये रास नहीं आया। और शादी होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया।

दोनों परिवार में इस बात को लेकर अलीगढ़ के ख़ैर सड़क स्थित शादी स्थल पर झगड़ा शुरू हो गया। हद तो तब हो गई जब शादी में शरीक होने आए मेहमान भी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नज़र आए। देवर-भाभी के इस बर्ताव से नाराज़ दुल्हन के परिवार वाले इस क़दर ग़ुस्से में थे कि उन्होंने बारातियों की तो पिटाई की ही और दुल्हे को भी बंधक बना लिया।

मामले को बढ़ता देख घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत किया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन लिए शादी से बेरंग ही वापस लौटना पड़ा।