Cyclone Yaas Live Tracker: ‘यास’ चक्रवात समुद्री सीमा से जुड़े ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर कया है और जमकर तबाही मचा रहा है। चक्रवात की स्थिति जानने के लिए इस मैप का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तूफान का रास्ता और सभी अपडेट उपलब्ध करवाएगा।

Esri इंडिया एक भारतीय जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (GIS) सॉफ्टवेयर और सलूशन प्रोवाइजर है जिसने यास चक्रवात को लाइव ट्रैक करने का सिस्टम भी बनाया है। ArcGIS ऑनलाइ के साथ मिलकर एसरी मैपिंग ऐंड अनैलिटिक्स सिस्टम ने इसे तैयार किया है।

यह सॉफ्टवेयर चक्रवात से जुड़ी जानकारियां देता है। ये सारे इनपुट मौसम विभाग से लिए जाते हैं। इन जानकारियों में मौसम, हवा की रफ्तार, प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों की संख्या आदि की जानकारी शामिल होगी। इस मैप में कई प्रमाणित प्लैटफॉर्म से जानकारियां ली जाती हैं।

चक्रवात को कैसे करें ट्रैक?
चक्रवात यास को लाइव ट्रैक करने लिए आप अपने ब्राउजर में Cyclone Yaas Live Path Page पर जा सकते हैं। इसके लिए एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। यह फोन और डेस्कटॉप दोनों पर चलाया जा सकता है।

यूजर्स को मैप में जूम करके संबंधित क्षेत्र के बारे में अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। इसमें शेल्टल की लोकेशन, मौसम, हवा और सैटलाइट से ली गई तस्वीरें भी दिखाई देंगी।

Esri इंडिया के एमडी ने बताया कि इस मैप का उद्देश्य प्रशासन, विभागों, सरकार और सामाजिक संगठनों को जानकारी देना है ताकि वे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकें।