Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह ने आज 8 जून को लखनऊ के आलीशान सेंट्रम होटल में आयोजित एक निजी समारोह में सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। स्टेज पर प्रिया सरोज की आंखें नम हो गईं। प्रिया ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है, जबकि रिंकू ने शेरवानी पहनी हुई है।
समारोह से पहले रिंकू अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चौधेरा वाली विचित्रा देवी मंदिर में आशीर्वाद लेने गए। सगाई समारोह में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला के अलावा उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल भी मौजूद थे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और प्रिया सरोज की करीबी दोस्त और साथी सांसद इकरा हसन भी मौजूद थीं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी समारोह में शामिल हुए।
अखिलेश की सांसद बनेंगी रिंकू की दुल्हनिया
प्रिया सरोज के पिता ने क्या कहा?
सपा विधायक और प्रिया सरोज के पिता तुफानी सरोज ने एएनआई को बताया, ‘आज सगाई समारोह है और हम इसके लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। हमें बहुत खुशी है कि प्रिया सरोज की सगाई आज हो रही है।’ उन्होंने कहा, ‘रिंकू और प्रिया एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। प्रिया के दोस्त के पिता के माध्यम से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों परिवारों के आशीर्वाद से उन्होंने शादी करने का फैसला किया है।’
कौन हैं प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था, यानी उनकी उम्र 26 साल है। प्रिया सरोज वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली हैं। वह कई सालों से सपा से जुड़ी हुई हैं और पिछले साल 25 साल की उम्र में जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। प्रिया ने अपनी शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स की डिग्री हासिल की। प्रिया ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की। पढ़ें पूरी खबर…