चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार (22 मार्च, 2023) को पत्रकारिता में सबसे प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड बांटे। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद रामनाथ गोयनका अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था। कोरोना महामारी ने लोगों के जीवन और आजीविका को काफी प्रभावित किया। इसके चलते तीन साल से लोगों का जीवन ठहर सा गया। बुधवार को रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में 2019 और 2020 के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

साल 2019 के पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें व्यक्तिगत रूप से सम्मानित नहीं किया जा सका था। इस बार कुल मिलाकर दो साल के 43 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

रामनाथ गोयनका पुरस्कार पाने वाले विजेताओं की सूची-

हिंदी, 2019

प्रिंट- आनंद चौधरी, दैनिक भास्कर

ब्रॉडकास्ट- सुशील महापात्रा

क्षेत्रीय भाषा, 2019

प्रिंट- अनिकेत वसंत साठे, लोकसत्ता

ब्रॉडकास्ट- सुनील बेबी, मीडिया वन टीवी

हिंदी, 2020

प्रिंट- ज्योति यादव और बिस्मि तास्किन

ब्रॉडकास्ट- आशुतोष मिश्रा, आज तक

क्षेत्रीय भाषा, 2020

प्रिंट- श्री लक्षमी एम और रोज मारिया विंसेंट, मातृभूमि डॉट कॉम

ब्रॉडकास्ट- श्रीकांत बांगले, बीबीसी न्यूज, मराठी

पॉलिटिक्स एंड गवर्मेंट कैटेगरी, 2019

प्रिंट- धीरज मिश्रा, द वायर

ब्रॉडकास्ट- सिमी पाशा, द वायर

रिपोर्टिंग ऑन पॉलिटिक्स एंड गवर्नमेंट, 2020

ब्रॉडकास्ट- बिपाशा मुखर्जी, इंडिया टुडे टीवी

अनकवरिंग इंडिया इनविजिबल, 2019

प्रिंट- शिव सहाय सिंह, द हिंदू

ब्रॉडकास्ट- त्रिदिप के मंडल, द क्विंट

अनकवरिंग इंडिया इनविजिबल, 2020

प्रिंट- थॉमसन रॉयटर्स

ब्रॉडकास्ट- संजय नंदन, एबीपी नेटवर्क

एनवायरमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिपोर्टिंग, 2019

प्रिंट- टीम परी

ब्रॉडकास्ट- टीम, स्क्रॉल डॉट इन

एनवायरमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिपोर्टिंग, 2020

प्रिंट- मनीष मिश्रा, अमर उजाला

ब्रॉडकास्ट- फे डी-सूजा और अरुण रंगास्वामी, फ्री मीडिया इंटरएक्टिव

बिजनेस एंड इकॉनॉमिक जर्नलिज्म, 2019

प्रिंट- सुमंत बैनर्जी, बिजनेस टुडे

ब्रॉडकास्ट- आयुषी जिंदल, इंडिया टुडे टीवी

बिजनेस एंड इकॉनॉमिक जर्नलिज्म, 2020

प्रिंट- ओमकार खांडेकर, एचटी-मिंट

इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग, 2019

प्रिंट- कुनैन शरीफ एम, इंडियन एक्सप्रेस

ब्रॉडकास्ट- एस महेश कुमार, मनोरमा न्यूज

इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग, 2020

प्रिंट- तनुश्री पांडे, इंडिया टुडे

ब्रॉडकास्ट- मिलन शर्मा, इंडिया टुडे टीवी

फॉरेन कॉरपोंडेंट कवरिंग इंडिया, 2020

जोएना स्लेटर, द वाशिंगटन पोस्ट

स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, 2019

प्रिंट- निहाल कोशी, इंडियन एक्सप्रेस

ब्रॉडकास्ट- टीम न्यूज एक्स

स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, 2020

प्रिंट- मिहिर वसावड़ा, इंडियन एक्सप्रेस

ब्रॉडकास्ट- अजय सिंह, एनडीटीवी इंडिया

रिपोर्टिंग ऑन आर्ट्स, कल्चर एंड एंटरटेनमेंट 2020

प्रिंट- तोरा अग्रवाल

सिविक जर्नलिज्म, 2019

प्रिंट- चैतन्य मरपकवार, मुंबई मिरर

सिविक जर्नलिज्म, 2020

प्रिंट- शेख अतीक राशिद, इंडियन एक्सप्रेस

फोटो जर्नलिज्म, 2019

जीशान अकबर लतीफ, द कैरवन

फोटो जर्नलिज्म, 2020

तरुण रावत, टाइम्स ऑफ इंडिया

बुक्स (नॉन फिक्शन) 2019

अरुण मोहन कुमार, पेंग्विन रैंडम हाउस, इंडिया

बुक्स (नॉन फिक्शन) 2020

त्रिपुदमन सिंह, पेंग्विन रैंडम हाउस, इंडिया