बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को उसका नया मुख्यमंत्री दे दिया है। आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णुदेव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। इस बार बीजेपी ने पहले से कह रखा था कि आदिवासी समुदाय को उचित सम्मान दिया जाएगा, माना जा रहा है कि विष्णुदेव साय की ताजपोशी कर इसकी शुरुआत कर दी गई है।

कौन हैं विष्णुदेव साय?

जानकारी के लिए बता दें कि विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और राय इसी समुदाय से आते हैं। अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका। बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से किसी को मुख्यमंत्री बना सकती है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इतना ही नहीं राय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होगी है। वह रमन सिंह के भी करीबी हैं। साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया। जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

बीजेपी को क्या फायदा?

अब पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर बड़ा सियासी दांव चल दिया है। एक आदिवासी चेहरे के जरिए ना सिर्फ इस वोटबैंक को पाले में करने की कोशिश रही है, बल्कि कहना चाहिए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी नेरेटिव सेट कर दिया है। वैसे भी विष्णुदेव साय की संगठन पर मजबूत पकड़ है, संघ के भी वे करीबी माने जाते हैं, ऐसे में उनकी ताजपोशी से बीजेपी को कई फायदे हो रहे हैं।