Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग के बाद से तमाम लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर Chandrayaan 3 की लोकशन क्या है, लेकिन अब इसको लेकर इसरो (ISRO) ने उसकी लोकेशन को शेयर किया है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 अब 41762 km x 173 km की कक्षा में है। इसरो वैज्ञानिक इसकी कक्षा से संबंधित डेटा का एनालिसिस कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 की पहली ऑर्बिट मैन्यूवरिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यानी उसकी पहली कक्षा बदल दी गई है। ISRO ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया है कि चंद्रयान-3 की स्थिति सामान्य है। वहीं 5-6 अगस्त को चंद्रयान-3 लूनर ऑर्बिट इंसर्शन स्टेज में होगा, तब चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन सिस्टम को ऑन किया जाएगा। उसे आगे की ओर धकेला जाएगा। यानी चंद्रमा की 100 किलोमीटर की ऊपरी कक्षा में भेजा जाएगा। 17 अगस्त को प्रोपल्शन सिस्टम चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर से अलग हो जाएगा।

प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलग होने के बाद लैंडर को चंद्रमा की 100X30 किलोमीटर की कक्षा में लाया जाएगा। इसके लिए डीबूस्टिंग करनी होगी। यानी उसकी गति कम करनी पड़ेगी। ये काम 23 अगस्त को होगा। यहीं पर इसरो वैज्ञानिकों की सांसें थमी रहेंगी। क्योंकि यह सबसे कठिन काम होगा। यहीं से लैंडिंक की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस बार विक्रम लैंडर की ताकत को बढ़ाया गया है। नए सेंसर्स लगाए गए हैं। नया सोलर पैनल लगाया गया है। पिछली बार चंद्रयान-2 की लैंडिंग साइट का क्षेत्रफल 500 मीटर X 500 मीटर चुना गया था। इसरो विक्रम लैंडर को मध्य में उतारना चाहता था। जिसकी वजह से कुछ सीमाएं थीं। इस बार लैंडिंग का क्षेत्रफल 4 x 2.5 किलोमीटर रखा गया है। यानी इतने बड़े इलाके में चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर उतर सकता है।

बता दें, चंद्रयान-3, भारत का तीसरा मून मिशन जिसे 14 जुलाई को लॉन्‍च किया गया है, अब ऑस्‍ट्रेलिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस मिशन को भारी-भरकम जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) रॉकेट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी। इसरो ने 20 मिनट बाद ऐलान किया कि यह अपनी सटीक कक्षा में हैं और इसने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर सुंदरता से लोगों का दिल जीत रही है। इस फोटो को डायलन ओडॉनेल ने क्लिक किया है। डायलन, बायरन बे ऑब्जर्वेटरी ऑस्ट्रेलिया के लिए फोटोग्राफी करते हैं।

डायलन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैंने अभी देखा कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने यू-ट्यूब पर अपना चंद्रमा रॉकेट लॉन्च किया और 30 मिनट बाद ही इसने मेरे घर के ऊपर से उड़ान भरी! बधाई हो @इसरो! उम्मीद है कि आप लैंडिंग में सफल रहेंगे।’ डायलन ने इसके साथ ही इसकी खूबसूरत फोटो को भी ट्वीट किया। डायलन, स्कूलों और छात्रों के लिए विज्ञान से जुड़े वीडियो भी बनाते हैं। अंतरिक्ष यान अगले महीने चंद्रमा की यात्रा करेगा और 23 अगस्त तक लैंडिंग की उम्मीद है।