Chandankiyari (Jharkhand) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: चंदनकियारी विधानसभा सीट पर जेएमएम प्रत्याशी उमाकांत रजक ने जीत हासिल की। उन्होंने JLKM प्रत्याशी अर्जुन राजवार को 33426 वोटों से मात दी। ये सीट झारखंड के बोकारो जिले के अंतर्गत आती है। इस पर दूसरे फेज में 20 नवंबर को जमकर मतदान हुआ था।
चंदनकियारी सीट पर कुल 16 राउंड वोटों की गिनती हुई। इस दौरान जेएमएम प्रत्याशी उमाकांत रजक के पक्ष में 89153 वोट गिने गए। जबकि JLKM प्रत्याशी अर्जुन राजवार के पक्ष में 55727 वोटों अमर कुमार बौरी के पक्ष में 55621 वोट गिने गए।
भारतीय जनता पार्टी ने चंदनकियारी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक को ही रिपीट किया है। पार्टी ने अमर कुमार बाउरी को टिकट दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से उन्हें टक्कर देने के लिए उमाकांत रजक को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पिछले दो चुनाव से चंदनकियारी में जमीन तलाश रहे उमाकांत के लिए भी यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण होगा।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | उमाकांत रजक | 89153 |
बीजेपी | अमर कुमार बाउरी | 55621 |
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
2019 विधानसभा चुनाव में चंदनकियारी विधानसभा सीट से अमर कुमार बाउरी का मुकाबला आजसू के उमाकांत रजक से था। मुकाबले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिजय कुमार रजवार भी थे मगर वह चुनाव परिणाम में तीसरे नंबर पर रहे थे। अमर कुमार बाउरी ने करीब 9 हजार वोटों के अंतर से आजसू के उमाकांत रजक को करारी मात दी थी। अमर कुमार बाउरी को 67,739 वोट मिले थे और आजसू के प्रत्याशी उमाकांत रजक को 58,528 वोट मिले थे। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बिजय कुमार रजवार को 36,400 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते/हारे |
बीजेपी | अमर कुमार बाउरी | 67,739 | जीते |
आजसू | माकांत रजक | 58,528 | हारे |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | बिजय कुमार रजवार | 36,400 | हारे |
चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 2014 में क्या रहे नतीजे
2014 के चुनाव में भी लगभग-लगभग 2019 जैसी ही स्थिति थी। हालांकि, उस समय बाउरी ने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इतना ही नहीं वह उस समय भी उमाकांत रजक को करारी शिकस्त देने में कामयाब रहे थे। उमाकांत रजक आजसू के टिकट से चुनावी दंगल में थे। वहीं तीसरे स्थान पर झामुमो के हारू रजवार रहे। अमर कुमार बाउरी को 81,925 वोट मिले थे। उमाकांत रजक को 47,761 वोट हासिल हुए। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हारू रजवार को 9,189 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले साल 2009 में उमाकांत रजक चंदनकियारी से विधायक बने थे। उन्हें 36,620 वोट हासिल हुए थे। वहीं, अमर कुमार बाउरी को 33,103 वोट प्राप्त हुए थे।