नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर शाहीन बाग में प्रदर्शन जारी है। अब यहां प्रदर्शन प्रदर्शनकारी बनाम प्ररदर्शनकारी हो गया है। दरअसल, शाहीन बाग में सड़क खाली कराने के लिए हिंदू संगठनों के लोग भी उतर गए हैं। शाहीन बाग में पिछले 50 दिन से प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन के चलते बंद सड़कों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क खाली कराने उतरे यह लोग अलग-अलग हिंदू संगठनों के बताए जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि उन्हें प्रदर्शन से दिक्कत नहीं है लेकिन सड़क खाली होनी चाहिए। लोगों के इसके चलते परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वाले लोग सड़क खाली करें चाहे तो ये लोग रामलीला मैदान या जंतर-मंतर या कहीं और चले जाएं हैं।
मौके पर पहुंचकर इलाके के डीसीपी चिन्मय बिस्वास ने लोगों को समझाया। फिलहाल हिंदू संगठनों के लोगों को समझाया। फिलहाल सड़क खाली कराने आए लोग धरने पर बैठ गए हैं। शाहीन बाग के प्रदर्शन के विरोध में उतरने प्रदर्शनकारी प्रदर्शनस्थल से 200 मीटर की दूरी पर हैं।
It protest vs protest at Shaheen Bagh.
A counter-protest to Shaheen Bagh has emerged around 200 metres from the protest site.
The locals demand the area to be vacated.
TIMES NOW’s Waji with details. Listen in. pic.twitter.com/cHltM2BIry
— TIMES NOW (@TimesNow) February 2, 2020
शाहीन बाग के प्रदर्शन को लेकर बीतें दिनों सियासत गर्म है। हाल ही में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विवादित बयान दिया था। वहीं जामिया विश्वविद्यालय के नजदीक प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी थी।इस घटना में एक छात्र घायल हो गया था। इसके अलावा शनिवार (1 फरवरी 2020) शाम एक शख्स ने गोलियां चला दी थीं। दोनों गोलियां हवा में चलाई गई थीं। पुलिस जब इस शख्स को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो इस शख्स का कहना था कि देश में केवल हिंदुओं का राज चलेगा।