विधानसभा की 29 और लोकसभा की तीन सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। दादरा व नगर हवेली सहित 13 राज्यों की कुल 32 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकतर सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं इन चुनावों में महंगाई और कृषि कानून अहम मुद्दा बन गए हैं। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है उनमें दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश का मंडी और मध्य प्रदेश का खंडवा शामिल है। वहीं जिन 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघायलय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान से दो-दो सीटें शामिल हैं।
इसके अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेशष मिजोरम, तेलंगाना से एक-एक सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। वोटों की गिनती 2 नवंबर को की जाएगी। नगालैंड की भी एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी लेकिन यहां से एनडीपीपी के प्रत्याशीको निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को हो रहे मतदान में दोपहर बारह बजे तक सर्वाधिक 27 फीसदी मतदान जुब्बल-कोटखाई सीट पर जबकि सबसे कम 19 फीसदी मतदान मंडी सीट पर हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह आठ बजे आरंभ हुआ था।
मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के तहत खंडवा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 25.23 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 31.83 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार प्रदेश के जोबट में 28.55 प्रतिशत, पृथ्वीपुर में 34.52 तथा रैगांव विधानसभा सीट पर 33.62 प्रतिशत मतदान हुआ। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक कुल 25.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट तक लगभग 25.23 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। कुशेश्वर और तारापुर विधानसभा सीट मिलाकर 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान हुआ।
हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं। यहां 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां किसान आंदोलन के चलत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। सुरक्षाबलों की 34 कंपनियों को तैनात किया गया है। इस सीट पर 1 लाख 86 हजार मतदाता हैं। सुबह 10.40 बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार के साथ डाला वोट

सुबह 11 बजे तक बिहार की दो विधानसभी सीटों पर केवल पांच फीसदी वोट पड़े। वहीं पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में 10 फीसदी वोट डाले गए।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आए।

बिहार की तारापुर और कुशेश्वर सीट पर 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां आरजेडी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वहीं असम की बात करें तो सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
बिहार की तारापुर और कुशेश्वर सीट पर 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां आरजेडी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वहीं असम की बात करें तो सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में उपचुनावों में मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच है। यहां दीनहाटा, शांतिपुर और खारदा के साथ गोसाबा में उपचुनाव हो रहे हैं
आंध्र प्रदेश की बड़वेल विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह से लोगों की कतार देखने को मि
