भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अकसर राहुल गांधी पर तंज कसते रहते हैं। एक डिबेट शो के दौरान एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस नेता पर वार किया। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना टिटिहरी पक्षी से कर डाली। इसके बाद वह टिटिहरी का गुण भी बताने लगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के टिटिहरी बन गए हैं। कांग्रेसियों को लगता है कि राहुल के ट्वीट से ही दुनिया चलती है।
न्यूज 18 चैनल पर ‘आर-पार’ डिबेट शो में उन्होंने कहा, ‘टिटिहरी चिड़िया दोनों टांगे ऊपर करके सोती है। उसको लगता है कि यह आसमान, उसके पैरों पर टिका हुआ है। उसे लगता है कि अगर टांगें नीचे हो जाएगा तो आसमान गिर जाएगा और सारी प्रजाति समाप्त हो जाएगी। टिटहरी ट्वीट करेगा तो दुनिया चलेगी।’
दूसरी तरफ कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी को इस अंदाज में धन्यवाद दिया गया को लोग ट्रोल करने लगे। दरअसल राहुल गांधी ने जब इस हैंडल को फॉलो बैक किया तो ट्वीट कर लिखा गया, ‘पूरे माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के लिए फ़ख़्र की बात है कि आज हमारे ट्विटर हैंडल को राहुल गांधी जी का फॉलो बैक मिला है। अब डिपार्टमेंट राहुल गांधी जी की निगरानी में रहेगा और पदाधिकारियों को अधिक जिम्मेदार बनाएगा। हम अपने नेता का शुक्रिया अद करते हैं।’
पूरे माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के लिये ये फ़ख़्र की बात है कि आज हमारे ट्विटर हैंडल को @RahulGandhi जी का फॉलो बैक मिला है ।
अब डिपार्टमेंट सीधे राहुल गॉंधी जी की निगरानी में रहेगा और पदाधिकारियों को अधिक ज़िम्मेदार बनायेगा ।हम अपने नेता का शुक्रिया अदा करते हैं pic.twitter.com/jsFHZPyHkx
— Congress, Minority Department (@INCMinority) June 8, 2021
अजय नाम के एक यूजर ने लिखा, इस काम को राहुल गांधी को बहुत पहले करना चाहिए था। हाशिम ने लिखा, ‘मतलब अभी तक वो अपनी पार्टी के एक यूनिट को नज़र अंदाज़ करते रहे।’
मलिक इलाहाबादी नाम के यूजर ने लिखा, ‘अपने ही घर के कमरे में आए इतने साल के बाद राहुल गाँधी का बहुत-बहुत आभार।’ रिज़वान गुढा ने लिखा, इतनी बड़ी उपलब्धि, कहीं मीडिया में दिखायी भी नहीं गई। माइनॉरिटी को कांग्रेस तवज्जो नहीं देती।
बता दें कि कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट का ट्विटर हैंडल काफी वक्त से हैं और ब्लू टिक भी मिला हुआ है। बावजूद इसके अब तक राहुल गांधी इसे फॉलो नहीं करते थे। राहुल गांधी अब तक 269 हैंडल ही फॉलो करते हैं। हालांकि उनके करीब 19 लाख फॉलोअर हैं।

