दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे BJP सांंसद महेश गिरी ने अपना अन शन खत्‍म कर दिया है। मंगलवार शाम गृहमंत्री राजनाथ सिंह गिरी के पास पहुंचे और जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर गिरी ने कहा कि उनका अनशन खत्‍म हुआ, मगर आंदोलन जारी रहेगा।

अनशन खत्‍म करने से पहले बोलते हुए गिरी ने कहा कि उन पर झूठ आरोप लगाए गए हैं। इस मौके पर मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”मैं यहां महेश गिरी जी से अनशन खत्‍म करने की प्रार्थना करने आया हूं।”

READ ALSO: भाजपा सांसद महेश गिरी ने केजरीवाल के घर बाहर किया योग, भूख हड़ताल जारी

महेश गिरी केजरीवाल के घर के बाहर पिछले दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि पहले केजरीवाल उनसे माफी मांगे, इसके बाद ही वे अपनी हड़ताल खत्‍म करेंगे। दिल्‍ली CM केजरीवाल ने गिरी को NDMC के अधिकारी एमएम खान की हत्‍या का आरोपी बताया था। इसके बाद महेश गिरी ने केजरीवाल को बहस की चुनौती दी थी। केजरीवाल के नहीं आने पर गिरी उनके घर के बाहर हड़ताल पर बैठ गए थे।