पंजाब के होशियारपुर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब राहुल गांधी अपने राजनीतिक दौरे पर क्यों नहीं जा रहे हैं? राहुल गांधी को टांडा (पंजाब), राजस्थान पर भी ध्यान देना चाहिए कि वहां पर किस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को घेरा। दरअसल राहुल और प्रियंका हाथरस की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़िता के भाई को एक चेक भी दिया था। उनके हाथरस जाने पर प्रशासन ने पहले आपत्ति जताई थी लेकिन बाद में उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई थी।
जावड़ेकर ने कहा. ‘6 साल की बच्ची जो बिहार की रहने वाली थी और दलित थी। उसके साथ जघन्य अपराध किया गया। यह हिला देने वाला है। हालांकि गांधी परिवार का कोई भी टांडा नहीं पहुंचा। अपनी पार्टी के शासन में हो रहे अपराध को वे छुपा नहीं सकते हैं। बाकी वे हाथरस और अन्य जगहों पर पीड़ितों के साथ फोटो खिंचाने पहुंच जाते हैं।’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘वह बिहार के प्रवासी मजदूर की 6 साल की बच्ची थी। उससे रेप के बाद उसे आधा जला दिया गया। क्या इससे भाई- बहन (राहुल और प्रियंका) को दुख नहीं हुआ। वे वहां मदद करने क्यों नहीं पहुंचे? वे केवल वहीं जाते हैं जहां राजनीतिक फायदा मिलता है। किसी भी रेप का राजनीतीकरण नहीं होना चाहिए। कहीं ते ये लोग हल्ला करते हैं और अपने शासन वाले प्रदेश में चुप्पी साध लेते हैं।’
A 6-year-old child of a Dalit migrant labourer from Bihar is raped, killed & body half-burnt in Hoshiarpur (Punjab) & it doesn’t shake the conscience of the brother & sister who rush to every other place which can help them politically: Union Min & BJP leader Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/PO2fbJYFdk
— ANI (@ANI) October 24, 2020
गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में 6 साल बच्ची का अधजला शव मिला था। सीएम अमरिंदर सिंह ने घटना पर शोक जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्ची के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं।

