Bihar, Mumbai, UP, Punjab, Haryana Rains, Weather Forecast Today News Updates: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से हुई मूसलाधार बारिश में एक कार बह गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। डिफेंस पीआरओ ने बताया कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कदरा डैम में बचाव अभियान कल देर रात तक जारी रहा और आधी रात तक बाढ़ग्रस्त इलाकों से कुल 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। जिनमें मुंबई, वडोदरा, बिहार के कई जिले और असम, उत्तराखंड आदि शामिल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 7 अगस्त को देहरादून में भारी बारिश की आशंका है। जिसके चलते एहतियातन 7 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं मुंबई में हालात कुछ सामान्य हुए हैं। लेकिन गुजरात के कई हिस्से अभी भी बाढ़ और बारिश की चपेट में हैं। हरियाणा के हिसार में मंगलवार को उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। यहां दोपहर बाद मूसलाधार बारिश शुरु हो गई, जो करीब करीब एक घंटे तक जारी रही। अगले 24 घंटे में फिर बारिश होने का असर है। उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।  
Live Updates

Live Blog

Highlights

    16:41 (IST)07 Aug 2019
    कर्नाटक में वर्षाजनित घटनाओं में अबतक तीन व्यक्तियों की मौत

    कर्नाटक में मालनदा क्षेत्र के साथ साथ उत्तरी और तटीय क्षेत्रों के कई हिस्सों में भारी बारिश बुधवार को भी जारी रही और वर्षा जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

    16:34 (IST)07 Aug 2019
    ओडिशा में भारी बारिश , ठाणे में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई, ठाणे और उसके पास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ओडिशा में भारी होने के कारण बाढ़ जौसी स्थिति बनी हुई है।

    14:51 (IST)07 Aug 2019
    फड़णवीस ने महाराष्ट्र में बाढ़ के हालात का जायजा लिया

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने जनसंपर्क अभियान से समय निकालकर राज्य में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिये यहां एक बैठक की अध्यक्षता की।

    14:05 (IST)07 Aug 2019
    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटा शिमला

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से हुई मूसलाधार बारिश में एक कार बह गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

    13:56 (IST)07 Aug 2019
    ओडिशा में भारी बारिश, दो जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति

    बंगाल की खाड़ी में बुधवार को कम दबाव का क्षेत्र बन जाने के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जिसके कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और ट्रेन सेवा प्रभावित हुई।

    13:42 (IST)07 Aug 2019
    कर्नाटक में रेस्क्यू किए गए 500 लोग

    डिफेंस पीआरओ ने बताया कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कदरा डैम में बचाव अभियान कल देर रात तक जारी रहा और आधी रात तक बाढ़ग्रस्त इलाकों से कुल 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

    11:18 (IST)07 Aug 2019
    बाढ़ प्रभावित कोल्हापुर, सांगली में राहत कार्य में जुटी नौसेना की टीमें मुंबई

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराने के लिए भारतीय नौसेना की पांच बचाव टीमें काम पर लग गई हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    10:46 (IST)07 Aug 2019
    गुजरात: बाढ़ से 40 औद्योगिक इकाइयां प्रभावित, GIDC सर्वेक्षण कर करेगा आंकलन

    गुजरात में बाद और बारिश से 40 औद्योगिक इकाइयां प्रभावित हुई हैं। GIDC इसका सर्वेक्षण कर रहा है।

    08:21 (IST)07 Aug 2019
    देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को देहरादून में भारी बारिश की आशंका है। जिसके चलते 7 अगस्त को सभी स्कूलों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।