बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दरभंगा रेप मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी माइक छोड़कर जाने लगे। रिपोर्टर ने दरंभगा में हुए रेप के मामलों के बाद नीतीश कुमार के बयान का हवाला देते हुए सवाल पूछा।

रिपोर्टर ने उप मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या वाकई में रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए पोर्न साइट जिम्मेदार हैं। सवाल सुनते ही सुशील मोदी बिना कुछ कहे हीं आगे बढ़ गए। मालूम हो कि बिहार के दरभंगा में एक पांच साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक टेंपो ड्राइवर को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा कि हमें बताया गया कि टेंपो ड्राइवर बच्ची को लेकर गया था और उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। उस समय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। बच्ची के घर के बाहर नहीं मिलने पर घरवालों ने बच्ची को तलाशना शुरू कर दिया। पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है।


मालूम हो कि देशभर में रेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप की घटना के बाद उन्नाव में दुष्कर्म के बाद लड़की को जलाने का मामला सामने आया। इसके बाद दरभंगा में भी बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई।

मालूम हो कि हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए पॉन साइटों को जिम्मेदार ठहराया था। नीतीश कुमार का कहना था कि हम लोग केंद्र सरकार को भी लिखने वाले हैं कि जिसका युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है, पॉर्न साइट पर रोक लगवा दिजिए। हमारे बिहार में सब जगह रोक लगवा दीजिए जिसके वो गंदी चीज कोई नहीं देख सके। नीतीश कुमार ने कहा था कि इंटरनेट का दुरुपयोग हो रहा है। पॉर्न साइट के जरिये ये गंदगी पहुंच रही है।