Bawana (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। बात बवाना सीट की करें, तो यहां से भाजपा के रविंदर कुमार ने आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक जय भगवान को 31 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। रविंदर को 1.19 लाख और जय को 88,040 वोट मिले। कांग्रेस के टिकट पर सुरेंद्र कुमार मैदान में थे। उन्हें 18713 वोटों से संतोष करना पड़ा।

इस सीट पर कुल 26 राउंड में वोटों की गिनती होनी है, यहां हम आपको हर राउंड के नतीजे बता रहे हैं।

यहां देखें बवाना सीट पर पल-पल की अपडेट

समयआप से जय भगवानबीजेपी से रविंदर कुमारकांग्रेस से सुरेंद्र कुमार
सुबह 9 बजे1,980 कुल वोट4,658 कुल वोट (2,678 वोटों से आगे)
1,435 कुल वोट
सुबह 10 बजे4,090 कुल वोट10,800 कुल वोट (6,710 वोटों से आगे)
3,169 कुल वोट
सुबह 10:30 बजे7,618 कुल वोट22,038 कुल वोट (14,420 वोटों से आगे)6,141 कुल वोट
सुबह 11 बजे15,573 कुल वोट27,716 कुल वोट (12,143 वोटों से आगे)9,223 कुल वोट
दोपहर 12 बजे23,078 कुल वोट35,785 कुल वोट (12,707 वोटों से आगे)11,863 कुल वोट
दोपहर 12:30 बजे32,966 कुल वोट51,427 कुल वोट (18,461 वोटों से आगे)13,358 कुल वोट
दोपहर 1:30 बजे45,037 कुल वोट65,944 कुल वोट (20,907 वोटों से आगे)14,112 कुल वोट
दोपहर 3 बजे61,936 कुल वोट80,375 कुल वोट (18,439 वोटों से आगे)
15,691 कुल वोट
दोपहर 3:30 बजे78,118 कुल वोट1,05,371 कुल वोट (27,253 वोटों से आगे)17,222 कुल वोट
शाम 4:30 बजे81,060 कुल वोट1,10,784 कुल वोट (29,724 वोटों से आगे)17,680 कुल वोट

बवाना विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

बवाना विधानसभा सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार जय भगवान ने बीजेपी के रविंदर कुमार को 10,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में जय भगवान को 95,715 वोट हासिल हुए थे वहीं, बीजेपी उम्मीदवार रविंदर कुमार को 84,189 वोट तो कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार को 12,803 वोट मिले थे। 1046 लोगों ने बवाना सीट पर पिछले चुनाव में NOTA का बटन दबाया था।

बवाना विधानसभा चुनाव परिणाम

वहीं, 2015 के चुनाव में आदमी पार्टी के वेद प्रकाश ने 1.08 लाख वोट हासिल कर बीजेपी के गगन सिंह और कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार को 14,749 वोट तो बीजेपी के गगन सिंह को 58,371 वोट मिले थे। 2015 में आपसे जीत के बाद वेद प्रकाश ने 2 साल बाद पार्टी छोड़ दी थी और 2017 में हुए उपचुनाव में बीजेपी से लड़कर हार गए थे। 2017 के उपचुनाव में आप के रामचंद्र ने जीत हासिल की थी। उन्होंने वेद प्रकाश को लगभग 5 हजार मतों के अंतर से हराया था।

बवाना (SC) सीट पर तीन बार कांग्रेस तो तीन बार आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। वहीं, बीजेपी ने दो बार यहां जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले तीन विधानसभा चुनावों से बवाना सीट पर आप का कब्जा है।