Barhait (Jharkhand) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब सामने आने लगी हैं। झारखंड की जनता ने एक बार फिर से हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया है। बरहेट सीट से हेमंत सोरेन 39146 मतों से जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार कई सीटों पर कांटे टक्कर भी देखने को मिली है।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

बरहेट में कौन मारेगा बाजी?

सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच में मुकाबला है। बरहेट सीट की बात करें तो यहां से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीसरी बार जीत की कोशिश में है। 2014 और फिर 2019 के चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से इस सीट को अपने नाम किया था, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गमलियाल हेम्ब्रम को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से दिनेश सोरेन को मौका दिया है और अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से रानी हांसदा चुनावी मैदान में खड़ी है

सीटप्रत्याशीवोट
बरहेटहेमंत सोरेन (JMM)
गमलियाल हेम्ब्रम

अगर 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बरहेट सीट पर हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की थी, उन्होंने तब बीजेपी के साइमन माल्टो को 25740 वोटो से हरा दिया था, उस चुनाव में सोरेन को 53.49% वोट मिले।

पिछली बार के नतीजे?

उम्मीदवारपार्टीवोट
हेमंत सोरेनजेएमएम73,725
साइमन माल्टोबीजेपी47,985

अगर और पीछे चले जाएं तो 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बीजेपी के हेमलाल मुर्मू को 24087 वोटों से हरा दिया था। उस चुनाव में हेमंत सोरेन को 46.18% वोट मिले थे। अगर इस सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां संताल और पहाड़ी आदिवासी मतदाताओं की संख्या निर्णायक मानी जाती है, इसके अलावा मुस्लिम संख्या भी 10 फीसदी के आसपास है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखी गई है।