Banihal Vidhan Sabha Election Result 2024: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। आज जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको राज्य की बनिहाल सीट के नतीजों के बारे में बता रहे हैं। यहां 14 राउंड के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी और दोपहर 3 बजे तक चुनाव के नतीजे सामने आ गए।

LIVE: J&K Election Result Constituency Wise

किस पार्टी से कौन था उम्मीदवार?

बता दें कि राज्य की बनिहाल सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस बार कांग्रेस ने इस सीट से विकास रसूल को उतार रखा था। जबकि पीडीपी के इम्तियाज शान, तो नेशनल कांफ्रेंस के सज्जाद शाहीन मैदान में थे। हालांकि, सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए नेशनल कांफ्रेंस से सज्जाद शाहीन ने जीत अपने नाम कर ली है।

यहां देखें बनिहाल विधानसभा सीट 2024 के नतीजे

समयनेशनल कांफ्रेंस के सज्जाद शाहीनकांग्रेस से विकार रसूल वानीJKPDP से इम्तियाज खान
सुबह 9 बजे4,571 कुल वोट, 2,342 वोटों से आगे2,229 कुल वोट 392 कुल वोट
सुबह 10 बजे12,204 कुल मत, 4,768 वोटों से आगे7,436 कुल वोट1,822 कुल वोट
सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक15,809 कुल मत, 5,924 वोटों से आगे
9,885 कुल वोट2,881 कुल वोट
सुबह 11 बजे17,692 कुल मत, 6,347 वोटों से आगे
11345 कुल वोट4,609 कुल वोट
11 बजकर 30 मिनट तक24,417 कुल मत, 9,407 वोटों से आगे
15,010 कुल वोट8,980 कुल वोट
12 बजकर 30 मिनट तक26,165 कुल मत, 10,508 वोटों से आगे
15,657 कुल वोट10,630 कुल वोट
1 बजे32,176 कुल मत, 7,454 वोटों से आगे
19,166 कुल मत24,722 कुल वोट
3 बजे33,128 कुल मत, 6,110 वोटों से जीते
20,458 कुल मत27,018 कुल वोट

2014 में कैसे रहे थे नतीजे?

साल 2014 की बात करें तो बनिहाल सीट से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता विकार रसूल वानी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 2008 के चुनाव में भी उन्होंने ही बाजी मारते हुए सीट अपने नाम की थी। इसी वजह से 2022 में कांग्रेस ने रसूल को जम्मू कश्मीर का अपना प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। यह अलग बात है कि चुनावी मौसम में उन्हें हटाकर अब तारिख हमीद को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।