Bangalore News Today Live Updates: राष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ की वजह से पिछले छह दिन से बंद मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को पानी घटने के बाद सोमवार को खोल दिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर शिरोली पुल से एक लेन के माध्यम से कोल्हापुर और बेलगाम के बीच यातायात को चालू कर दिया गया। पिछले हफ्ते बाढ़ में इस व्यस्त राजमार्ग के डूब जाने के बाद हजारों वाहन फंस गए थे। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कहा, ‘‘पानी का स्तर घट गया है और शिरोली पुल का अब वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने एहतियात के तौर पर इस राजमार्ग के एक तरफ एक एक ही लेन को खोलने का फैसला किया है।’’ कोल्हापुर जिला कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि वैसे तो अब भी पुल पर थोड़ा-बहुत पानी बह रहा है, लेकिन इसके घटने की उम्मीद है।

विश्व धरोहर स्थल हम्पी खतरे में
पट्टादकल के बाद, अब बाढ़ के खतरे का सामना करने के लिए एक और विश्व धरोहर स्थल हम्पी की बारी है। उत्तर कर्नाटक में बारिश का प्रकोप जारी है, जहां बाढ़ के कारण लोगों के घर और जमीन छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है वहीं इस बाढ़ ने अब मंदिरों और विरासत स्थलों को भी नहीं बख्शा है। यहां के कुछ प्रसिद्ध मंदिर जलमग्न हो गए हैं। तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध पुरंदरा मंटपा आधा जलमग्न है। अन्य मंदिर जैसे कोदंडाराम और हम्पी सलू मंतपा भी पानी से भरे हुए हैं। इस लोकप्रिय पर्यटक स्थल से 60 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया था। नावा बृंदावन गद्दे और मार्केंडेश्वर मंदिर भी डूबे हुए हैं। सिर्फ मंदिर ही नहीं, हम्पी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है। थाने को अस्थायी रूप से जैन मंटपा में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Live Blog

14:36 (IST)12 Aug 2019
कोल्हापुर और बेलगाम के बीच यातायात चालू

छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर शिरोली पुल से एक लेन के माध्यम से कोल्हापुर और बेलगाम के बीच यातायात को चालू कर दिया गया। पिछले हफ्ते बाढ़ में इस व्यस्त राजमार्ग के डूब जाने के बाद हजारों वाहन फंस गए थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

12:15 (IST)12 Aug 2019
पत्नी ने पति का पत्थर से सिर कुचला

शुक्रवार देर रात पूर्वी बेंगलुरु के केआर पुरम में एक महिला ने अपने ड्राइवर पति का सिर पत्थर से कुचल दिया। 35 साल के कृष्णमूर्ति आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से कुछ साल पहले शहर आ गए थे। दंपति के दो बच्चे हैं। कृष्णमूर्ति को अपनी पत्नी माधवी की निष्ठा पर संदेह होने के कारण दंपति रोज लड़ते थे। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की रात जब वह सो रहा था माधवी ने अपने पति को पत्थर से कुचल कर मार डाला। माधवी अगली सुबह घर से भाग गई, लेकिन पड़ोसियों को बाद में कृष्णमूर्ति का शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने शनिवार रात माधवी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपराध कबूल कर लिया है।

11:22 (IST)12 Aug 2019
सिल्वर जीतने के बाद निशन ने कहा

रविवार को निशान ने अपनी कैटेगरी में सिल्वर जीता। निशन ने कहा, "मैं किसी भी कीमत पर इस इवैंट को मिस नहीं करना चाहता था, क्योंकि हमारे क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी, हमारे पास तैरने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।" निशान लाइट फ्लायवेट श्रेणी में बेंगलुरु के भरत से स्वर्ण पदक हार गए। लेकिन वह अपने प्रदर्शन से खुश थे। मैच के बाद उन्होने कहा "अगले साल, मैं निश्चित रूप से स्वर्ण पदक जीतूंगा।"

10:34 (IST)12 Aug 2019
45 मिनट तक 2.5 किमी तैरकर अपने इवैंट में भाग लेने पहुंचा बॉक्सर

अगस्त को 19 वर्षीय मुक्केबाज को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बेंगलूरु जाना था। लेकिन घर और गांव के आसपास का पानी उसके सिर तक था जिसके चलते निशान का बेंगलूरु के लिए ट्रेन पकड़ना असंभव था। गांव के आस पास की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। ऐसे में निशन और उसके पिता मनोहर जो की एक किसान हैं उन्हें पता था कि अब क्या करना है। बॉक्सिंग किट को प्लास्टिक में लपेटकर पिता-पुत्र की जोड़ी 45 मिनट तक 2.5 किमी तक तैरती रही और बेलगावी जिले की टीम में शामिल होने के लिए मुख्य सड़क पर पहुंच गई।

08:41 (IST)12 Aug 2019
ट्विटर पर किया वीडियो पोस्ट

सिम्हा ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "यह वीडियो वायरल हुई है। हालांकि अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे किया गया। आज सुबह ममता और निकिता के परिवार को 10 लाख रुपये का चैक दिया गया। कोई भी पैसे मांगने का मामला सामने नहीं लाया, इस बारे में जानने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।"

08:23 (IST)12 Aug 2019
अपनी बेटियों, घर और संपत्ति समेत सब कुछ खो दिया

वीडियो में रोती हुई महिला को यह कहते हुए सुना गया कि हमने अपनी बेटियों, घर और संपत्ति समेत सब कुछ खो दिया। अब ये (शवदाह गृह प्रबंधक) 8,000 रुपये मांग रहे हैं। हम पैसा कहां से लाएंगे? हमने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल हम राहत शिविर में रह रहे हैं। हम 8,000 रुपये कैसे लाएंगे? परिवार के एक और सदस्य ने कहा कि बिना पैसे उन्हें शवदाह गृह में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

07:50 (IST)12 Aug 2019
अंतिम संस्कार के लिये 8,000 रुपये मांगने का आरोप

कर्नाटक के बाढ़ग्रस्त कोडागु जिले में एक परिवार से शनिवार को भूस्खलन में जान गंवाने वाली उसकी दो बेटियों के अंतिम संस्कार के लिये कथित रूप से 8,000 रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें ममता और निकिता नामक लड़कियों के परिवार के सदस्य शवदाह गृह के प्रबंधकों की कथित असंवेदनहीनता को लेकर रोते हुए देखे गए।