बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स द्वारा पूरी ट्रेन को हाईजैक किए जाने के बाद से पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे इस संकट से पार पाए। बलूचिस्तान और सैन्य मामलों की जानकारी रखने वाले मान रहे हैं कि इस बार पाकिस्तानी सरकार बेहद प्रेशर में है। बलूचिस्तान में अब लगभग हालात पाकिस्तानी सरकार के हाथ से बाहर निकल गए है।

इस घटनाक्रम पर मीडिया से बातचीत में मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान के कंट्रोल से बाहर निकल गया है। पाकिस्तानी सेना का मनोबल गिरा हुई है। बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना बहुत महत्वपूर्ण है। ट्रेन में 450-500 लोग सवार हैं और उन्हें बंधक बना लिया गया है। कह रहे हैं कि औरतों को बच्चों को छोड़ दिया है।

मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी ने मौलाना डीजल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की संसद के फ्लोर पर कुछ ही दिन पहले कहा था कि चार – पांच जिले हैं, जो अपनी आजादी डिक्लेयर करने वाले हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान के कंट्रोल से बाहर है, जहां था PKP का सवाल है, टीटीपी-पाकिस्तान कत्ल कर रहा है पाकिस्तानी फौज का। इस वजह से उनकी सेना का मनोबल गिरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के लिए बंधकों को छुड़ाना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, “बंधकों को छुड़ाना एक बहुत ही नाजुक ऑपरेशन है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तानी सेना बिना किसी नुकसान के ऐसे ऑपरेशन कर सकती है। ये सटीक ऑपरेशन हैं जिन्हें हमारी NSG बहुत अच्छे से अंजाम देती है, लेकिन पाकिस्तानी सेना के पास दिखावा करने और बड़ी तोपें लाने का एक स्टाइल है।”

‘…बंधकों को मार दिया जाएगा, बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में ट्रेन की हाईजैक, सेना को दी वॉर्निंग

‘बलूचिस्तान के जन्म का समय आ गया है’

मेजर जनरल (रिटायर्ड) जीडी बख्शी ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि पाकिस्तानी सेना एक खतरनाक अभियान चलाएगी, जिसमें कई नागरिक मारे जा सकते हैं… मुझे लगता है कि बलूचिस्तान के जन्म का समय आ गया है… हमें सावधानी से देखना होगा और सतर्क रहना होगा, क्योंकि पाकिस्तानी सेना ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकती है… हमें अपनी सीमाओं पर सतर्क रहना होगा…”

Pakistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी क्या है? पाकिस्तान की ट्रेन को क्यों किया हाईजैक